Friday, April 25, 2025
Homeबिज़नेसElectric Flying Car (eVTOL): अब करें आसमान में सैर

Electric Flying Car (eVTOL): अब करें आसमान में सैर

Electric Flying Car (eVTOL): अब तक आपने सड़क पर चलने वाली एक से बढ़कर एक शानदार कारों को देखा होगा, इनमें बैठे भी होंगे या हो सकता है आप किसी कार के मालिक भी हों। लेकिन आस्का (Aska) का दावा है कि उसकी उड़ने वाली कार जिसको सड़क पर भी चलाया जा सकता है और इसमें चार लोग बैठ सकते हैं को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में पेश करेगी। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से बहुत कुछ देखने को मिलता है। 2023 सीईएस में भी ऐसा ही कुछ खास होने वाला है। इसमें कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी यहां देखने को मिलेंगे, जिनमें से कुछ उड़ भी सकते हैं। अपने एक व्हीकल के बारे में आस्का ऐसा ही दावा कर रही है। कि उसकी उड़ने वाली कार जिसको सड़क पर भी चलाया जा सकता है और इसमें चार लोग बैठ सकते हैं को शोकेश किया जाएगा। eVTOL (इलेक्ट्रिक टेक-ऑफ एंड लैंडिंग) व्हीकल को 5 जनवरी से 8 जनवरी तक होने वाले आगामी 2023 सीईएस में शोकेश किया जाएगा। आस्का अपने इस व्हीकल के फुल साइज प्रोटोटाइप को अनवील करेगी। यह व्हीकल इलेक्ट्रिक कार और क्वाडकॉप्टर, दोनों है।

क्‍या है Aska eVTOL (इलेक्ट्रिक टेक-ऑफ एंड लैंडिंग) के फीचर्स

–> चार सीटें
–> VTOL (वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग)
–> STOL (शॉर्ट टेकऑफ और लैंडिंग)
–> रेंज एक्सटेंडर के साथ फुल इलेक्ट्रिक सिस्टम (लिथियम-आयन बैटरी+इंजन) 
–> फ्लाइट रेंज 400 किमी तक
–> उड़ने की स्पीड 240 किलोमीटर प्रति घंटे तक

कंपनी का इसे लेकर लक्ष्य है कि ड्राइव मोड में 112 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड का हाईवे सर्टिफिकेशन हो। इसके साथ ही, पहली डिलीवरी लोकल रोड्स के लिए ही हो। हालांकि, इस इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार को कब तक लॉन्च किया जाना है, इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। जनवरी में इसका प्रोटोटाइप पेश किया जाएगा। इसके बाद कंपनी इस टेक्नोलॉजी पर आगे काम करती रहेगी।

इन चीजों पर अब भी काम करने की जरूरत

–> हवा में उड़ने के लिए एअर-ट्रैफिक और इससे जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
–> फ़िलहाल इस तरह के वाहनों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार नहीं है, जिसमें अभी काफी समय लग सकता है।
–> कीमत काफी ज्यादा हो सकती है जिससे काफी कम लोग ही इसको खरीद सकेंगे।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group