Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • मध्यप्रदेश
  • छत्‍तीसगढ
  • राजस्‍थान
  • बिहार-झारखण्‍ड
  • खेल
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • ट्रेंडिंग
  • अन्य
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • नारी विशेष
    • वायरल विडियो
    • संपादकीय
    • वेब स्टोरी
    • अन्‍य राज्‍य
Search
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy
  • Term and Conditions
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Pradesh Live
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • मध्यप्रदेश
  • छत्‍तीसगढ
  • राजस्‍थान
  • बिहार-झारखण्‍ड
  • खेल
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • ट्रेंडिंग
  • अन्य
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • नारी विशेष
    • वायरल विडियो
    • संपादकीय
    • वेब स्टोरी
    • अन्‍य राज्‍य
Home बिज़नेस पीपीएफ स्कीम में पैसा लगाने वाले लोग हो जाएं सावधान….
  • बिज़नेस

पीपीएफ स्कीम में पैसा लगाने वाले लोग हो जाएं सावधान….

By
News Desk
-
March 21, 2023
0
332
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    केंद्र सरकार की ओर से लोगों के फायदे के लिए कई सारी स्कीम चलाई जा रही है. इन स्कीम के जरिए लोगों को काफी फायदा भी मिल रहा है. इन्हीं स्कीम में इंवेस्टमेंट, सेविंग और टैक्स बचाने के लिहाज से भी कई योजनाएं लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही है. इनमें पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ स्कीम भी शामिल है. पीपीएफ स्कीम के जरिए लोगों को काफी फायदा मिलता है लेकिन एक बात का सभी लोगों को ध्यान में रखना चाहिए, वरना पैसा अटक भी सकता है.

    पीपीएफ स्कीम

    पीपीएफ स्कीम पूरी तरह से केंद्र सरकार के अधीन आती है. इस स्कीम के जरिए निवेशक एक वित्त वर्ष में मिनिमम 500 रुपये का इंवेस्टमेंट कर सकते हैं. वहीं अधिकतम एक वित्त वर्ष में इस स्कीम के जरिए निवेशक 1.5 लाख रुपये इसमें निवेश कर सकते हैं. पीपीएफ अकाउंट में जमा किए गए पैसों पर निवेशकों को ब्याज हासिल होता है.

    टैक्स सेविंग

    फिलहाल पीपीएफ स्कीम पर 7.1 फीसदी का सालाना आधार पर कंपाउंडिंग ब्याज मुहैया करवाया जा रहा है. वहीं हर तीन महीने में पीपीएफ पर मिलने वाले ब्याज की समीक्षा की जाती है और इसमें बदलाव भी संभव है. ऐसे में पीपीएफ पर मिलने वाला ब्याज स्थिर नहीं है. वहीं टैक्स बचाने के लिहाज से इस स्कीम में पैसा इंवेस्ट किया जा सकता है. इस स्कीम में पैसा लगाकर इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत एक वित्त वर्ष में 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स बचाया जा सकता है.

    मैच्योरिटी अवधि

    हालांकि इस स्कीम में जब भी इंवेस्टमेंट करना शुरू करें तो निवेशकों को एक अहम बात का ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो पैसा अटक सकता है. दरअसल, पीपीएफ अकाउंट की मैच्योरिटी 15 साल की होती है. 15 साल के बाद ही पीपीएफ अकाउंट में जमा पैसा मिलता है. ऐसे में अगर कोई लंबी अवधि के लिए इस स्कीम में पैसा इंवेस्ट नहीं करना चाहता तो उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो पैसा अटक सकता है.

    • TAGS
    • PPF Account
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleHRTC के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 150 नई डीजल बसें..
      Next articleWeather : अगले दो दिन ओले-बारिश गिरने की संभावना कम..
      News Desk
      News Desk
      https://pradeshlive.com

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      The Bonus Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1236 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे

      ED: अनिल अंबानी को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया, धन शोधन के मामले में होगी पूछताछ

      Ambani at AI Impact Summit: मुकेश अंबानी का बड़ा एलान, कहा- अगले सात साल में 10 लाख करोड़ का निवेश करेंगे

      EDITOR PICKS

      बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय...

      February 19, 2026

      T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66...

      February 19, 2026

      रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित...

      February 19, 2026

      POPULAR POSTS

      Carrot : बच्चों और बड़ों सबको खिलाएं गाजर का पराठा..

      December 30, 2022

      पोर्न फिल्में देखने वाले टॉप 10 देश, सबसे ऊपर पाकिस्तान…

      November 22, 2022

      शुभ या अशुभ?: पूजा करते समय हाथ जलना, दीपक बुझना, मंदिर...

      September 8, 2023

      POPULAR CATEGORY

      • राज्‍य18618
      • मध्यप्रदेश10548
      • देश5065
      • छत्‍तीसगढ4790
      • बिज़नेस3309
      • धर्म3008
      • मनोरंजन2957
      • राजनीति2643
      • खेल2552
      ABOUT US
      FOLLOW US
      Facebook Twitter Youtube
      ©
      Join Whatsapp Group
      Join Our Whatsapp Group