Monday, April 28, 2025
Homeधर्म29 April 2025 Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि तक जानें 29...

29 April 2025 Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि तक जानें 29 अप्रैल 2025 का राशिफल

29 April 2025 Rashifal: आइए जानते हैं, 29 अप्रैल 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी। राशिफल जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक 29 April 2025 ka Rashifal…

मेष राशिफल (Mesh Rashifal 29 April 2025)

आज दूर स्थान से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। कुछ बातों को लेकर मन शंका में रह सकती है। जीवन साथी आपके लिए कोई फायदे की बात करेगा। आपकी प्रेमिका आपको कोई महंगा गिफ्ट भेंट कर सकती है। आज के दिन भगवान शिव का अभिषेक दूध में काले तिल मिलाकर करें आपके लिए शुभ लाभदायक रहेगा। माता से धन और सहयोग मिल सकता है। व्यापारिक गतिविधियां पुनः शुरू होती दिखाई दे रहीं है, जिससे आर्थिक ग्राफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। युवा अपने कैरियर को लेकर सजग रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में टीम की ओर से विश्वासघात की आशंका है।

वृषभ राशिफल (Vrshabh Rashifal 29 April 2025)

आज कुछ समय अपने मन मुताबिक रुचि के कार्य के लिए जरूर निकाले। जिस तरह आप समाजिक स्तर पर सर्कल बढा रहे हैं मशहूर होने की उम्मीद है। महिलाएं घर के काम से जल्द ही राहत पा लेंगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आज आपका दिन अच्छा रहेगा। गृहस्थ जीवन बिताने के लोग दिन को एंजॉय करेंगे। आज धन की प्राप्ति के लिए गलत कार्यों को न करें। थोड़ा जल्दी तरक्की के लिए कारोबार और समाज में दायरा बढ़ाने पर फोकस करें। कंसल्टेंसी संबंधित काम फायदेमंद रहेंगे। इस राशि के आई.टी से जुड़े स्टूडेंट्स को मल्टीनेशनल कम्पनी से जॉब का ऑफर मिलेगा।

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal 29 April 2025)

आज अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का दिन है। मन किसी बात को लेकर बेचैन रह सकता है। किसी रुके हुए उत्सव का आयोजन करने की सोच सकते हैं । आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। आज इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं‌। आपको आपना अटका धन भी मिल सकता है। अपने व्यवसाय योजना को सीक्रेट रखें। आप जिस किसी काम में लगे हैं उसमें आगे बढने से पहले विशेषज्ञ की राय लें। नौकरी से जुड़े जातक किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं। लंबे समय से चल रही कोई स्वास्थ्य समस्या अपने आप ही दूर हो जाने की संभावना है।

कर्क राशिफल (Kark Rashifal 29 April 2025)

आज आप भगवान शिव की अराधना करे आपके लिए लाभदायक रहेगा। कोई आपको गुमराह करने की कोशिश कर सकता है, सावधान रहें। परिवार में जिस किसी के लिए आप परेशान थे उसमें साकारत्मक बदलाव आएगा। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा। प्रेम प्रसंग में नज़दीकियां आएंगी। आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है। घर परिवार की सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। कार्य क्षेत्र में हर मामले को अपने स्तर से निपटाने की कोशिश करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर पर ध्यान दें। पेट खराब होने की वजह से गैस व कब्ज जैसी शिकायत रह सकती हैं। तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें।

सिंह राशिफल (Sinh Rashifal 29 April 2025)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कोई मंहगा सामान खरीदने की चाहत कर सकते हैं लेकिन परिस्थिति इजाजत नहीं देगी। यदि आप अविवाहित हैं, तो आप प्यार भरे रिश्ते में रहने की चाहत और अकेले रहने की चाह के बीच आगे-पीछे होते रहेगें। किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। विवाहित को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है। आप आर्थिक रूप से सहज रहे, लेकिन बजट पर नियंत्रण बनाए रखना महत्वपूर्ण है। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरी में बदलाव करने वालों को सलाह है कि हाथ में ऑफर लेटर आने के बाद ही कुछ निर्णय लें। नया काम सीखते समय खुद को अहंकार से दूर रखें अच्छा रहेगा।

कन्‍या राशिफल (Kanya Rashifal 29 April 2025)

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। सायंकाल के समय किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन व्यय भी हो सकता है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से बहुत अधिक राहत मिलेगी। जीवनसाथी के संग प्यार के पल बिताएंगे। यदि अविवाहित हैं तो उस व्यक्ति से बात करें जिसे आप पसंद करते हैं। आज आर्थिक मामलों में सूझबूझ और सोच विचार कर फैसले लें। आप पैसों को लेकर थोड़ा और जिम्मेदार बनें। व्यवसायिक क्षेत्र में स्टाफ के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें। आपने काम में बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई हैं, उसमें सफलता के पूरे योग हैं। कुछ लोगों को करियर को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सेहत के लिए उठाए गए सटिक कदम का जल्द ही असर दिखने लगेगा, उत्साहित रहेंगे।

तुला राशिफल (Tula Rashifal 29 April 2025)

आज का दिन आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ समय परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव अथवा डिनर के लिए भी जरूर निकालें। आज आपको सलाह दी जाती है की किसी के प्रति न तो बुरा सोचें और न ही बुरा बोलें। आपका प्रेम पूर्ण व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीतने के लिए काफी है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है नये लोगों के साथ डील पक्की हो सकती है। आभूषण और वस्त्र खरीदने के योग भी बन रहें है। कार्य क्षेत्र में किसी खास उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में सहकर्मी पीठ पीछे आपकी बुराई कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल (Vrshchik Rashifal 29 April 2025)

आज का दिन आपके लिए काफी सुकून देने वाला रहेगा। पूर्वजों के प्रति सम्मान की भावना रखनी है, घर में जो भी वृद्ध व्यक्ति हैं उनकी सेवा करें। स्वादिष्ट व्यंजनों के प्रति आपका लगाव बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कोई लाभ मिलेगा। प्यार के मामले में नाराज होना आपके लिए अच्छी बात नहीं है। आज आपको किसी वाहन की खरीदारी करना लाभदायक रहेगा। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहै हैं। राजनिती क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छा पद मिल सकता है।

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal 29 April 2025)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परिवार के किसी युवा को नौकरी मिल जाने की उम्मीद नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद ना करें तो ही आपके लिए शुभ होगा। पाटर्नर की सभी गलतियों को नजरंदाज करें। आज का दिन आर्थिक मामले में आपके अनुकूल नहीं है इसलिए सावधानी से खर्च करें। वित्तीय सलाह के बारे में अपने माता-पिता से बात करें। व्यापार में विस्तार की योजनाओं पर काम शुरू होगा। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। शारीरिक इम्यूनिटी कम होने की वजह से सेहत में आने वाले छोटे-मोटे बदलाव को ठीक होने के लिए वक्त लग सकता है।

मकर राशिफल (Makar Rashifal 29 April 2025)

आज का दिन नया काम करने के लिए शुभ है । प्रिय व महान पुरुषों के दर्शन से आप का मनोबल और ऊंचा होगा। आप परिवार को मजबूत बनाने की ओर कार्य करेंगे। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती है। प्यार के बेहतरीन पल प्रेमी के साथ बिताएंगे। आज शिव मंदिर में बिल पत्र अर्पित करें आपके लिये लाभदायक होगा। आज धन लाभ की अच्छी स्थिति बनी हुई है। व्यवसाय में जो वर्तमान में चल रहा है उस पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा बदल सकती है। नौकरीपेशा लोग सावधान रहें, किसी गलती की वजह से अधिकारी वर्ग आपसे नाराज हो सकता है।

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal 29 April 2025)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अभी अच्छा रहेगा। उन रिश्तों को जोड़ने का प्रयास करें, जो किसी कारणों के चलते टूट गए थे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आप प्रेम जीवन में काफी रोमांटिक मूड में रहेगें। आपको दिन के अंत में कुछ अतिरिक्त आय की उम्मीद करनी चाहिए। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं। बिजनेस में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में आज अधिक समय व्यतीत होगा। नौकरी में नए अवसर के कारण नई जगह पर जाने का निर्णय लेना पड़ सकता है। अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य को बनाए रखें। शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए अपेक्षा से अधिक खर्च हो सकता है।

मीन राशिफल (Meen Rashifal 29 April 2025)

आज के दिन भाग्य आपके साथ है। कुछ गलत लोगों की संगति से आप बुरी आदतों के शिकार हो सकते हैं, सावधान रहे। जीवनसाथी के व्यस्त होने के चलते छोटे बच्चे को संभालना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन यादगार हो सकता है। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उनके प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी । गायत्री मंत्र का जाप करें आपके लिए लाभकारी रहेगा। यदि आप किसी संस्था से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा। कारोबारियों को अपने वरिष्ठजनों के साथ व्यापार बढ़ाने के संबंध में विचार विमर्श करते रहना लाभदायक होगा। तबादले के इच्छुक लोगों को शीघ्र ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता आपके कदम चूमेगी। अधिक नमकीन और तली हुई चीजें खाने से परहेज करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सचेत रहना होगा।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group