घर में इन जानवरों का आना होता है बेहद शुभ, दूर होती है गरीबी

0
725

Lucky Animals: घर में जानवर कई लोग पालते हैं जानवर होते भी ऐसे प्राणी हैं जो थोड़ी सी भी देखभाल के बदले आपकी तरफ पूरी तरह वफादार हो जाते हैं. हिंदू धर्म का प्रकृति और जीव-जंतुओं से बहुत गहरा नाता रहा है। हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है। साथ ही हिंदू धर्म में कुछ ऐसे जीवों का जिक्र भी किया गया है जिनका घर में आना शुभ माना गया है। आइए जानते हैं।

कौन-सा पक्षी होता है शुभ

कई लोग शौकिया तौर पर तोता पालते हैं। तोते का संबंध भगवान कुबेर से माना गया है। ऐसे में तोते का घर पर आना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे आपके लिए धन के रास्ते भी खुल जाते हैं। साथ ही तोते को कामदेव का वाहन भी माना गया है। इसलिए भी तोते को शुभ माना गया है। तोते का संबंध बुध ग्रह से भी माना जाता है। और हिंदू मान्यताओं के अनुसार, बुध को वैभव का प्रतीक है।

कछुआ

आपने कई लोगों को घर में कछुए की मूर्ति भी रखते हुए देखा होगा। हिंदू धर्म में कछुए को दशावतारों में से एक माना गया है। जो लक्ष्मी माता का प्रतिनिधित्व करता है। कछुए को भी घर में लाना शुभ माना गया है। इसके घर में आने से सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही आपके बिगड़े कार्य बनने लगते हैं। वास्‍तु में भी कछुए को गुडलक का चिह्न माना जाता है।

चींटियों का आना क्या देता है संकेत

आपने अक्सर ही घर के आसपास काली चींटियों का झुंड देखा होगा। काली चींटी का संबंध शनि देव से माना गया है। जिस घर में चींटियां एक समूह के रूप में आती हैं, उस घर में सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। वहीं अगर घर में चीटियां अंडा मुंह में लेकर आ रही हैं तो इसे काफी ज्यादा शुभ माना जाती है। यह इस बात का प्रतीक है कि घर में धन आगमन होता है।

घर में उल्लू का आना

उल्लू को वैसे तो माता लक्ष्मी का वाहन माना गया है लेकिन घरों में इसका आना अशुभ माना जाता है। हालांकि केवल दिवाली के दिन उल्लू का आना शुभ माना जाता है, उस दिन यह देवी लक्ष्मी के आने का संकेत देता है। लेकिन अन्य दिनों में उल्लू का आना कई तरह की नेगेटिविटी लाता है।

Disclaimer: यहां सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, pradeshlive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें