Guru Purnima: गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई 2023 को है। पंचांग के अनुसार, हर महीने शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के अगले दिन पूर्णिमा तिथि पड़ती है। इस प्रकार आषाढ़ माह की पूर्णिमा 3 जुलाई को है। आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को वेदों के रचियता महृषि वेद व्यास का जन्म हुआ था। आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा भी कहा जाता है। पूर्णिमा तिथि पर पूजा, जप, तप और दान का विधान है। शास्त्रों के अनुसार गुरु पूर्णिमा पर कुछ खास उपाय कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करते हैं, जिससे नौकरी, व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होती है।
धार्मिक मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही वेदों के जनक वेदव्यास जी की भी पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र में पूर्णिमा तिथि पर विशेष उपाय करने करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है।
गुरु पूर्णिमा पर घर ले आएं ये चीजें
पीले रंग के वस्त्र चढ़ाएं: गुरु पूर्णिमा पर गुरु ग्रह की शुभता पाने के लिए भगवान विष्णु की उपासना करें, उन्हें पीले रंग के वस्त्र चढ़ाएं, केले के वृक्ष में दीपक लगाएं। मान्यता है इससे बृहस्पति मजबूत होता है और नौकरी में आ रही परेशानी दूर होती है।
लाफिंग बुद्धा: गुरु पूर्णिमा के दिन घर पर लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा अवश्य लेकर आएं। लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा को घर की उत्तर दिशा में स्थापित करें। इससे घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां भी दूर हो जाती हैं।
गीता‘ जरूर लाएं: गुरु पूर्णिमा के दिन घर पर पवित्र ग्रंथ ‘गीता‘ जरूर लाएं। इस ग्रंथ के पाठ से जातक के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है।
श्री यंत्र स्थापित करें :गुरु पूर्णिमा के दिन घर पर श्री यंत्र अवश्य लाएं। घर में श्री यंत्र स्थापित करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही करियर और कारोबार में तरक्की होती है।
गुरु पूर्णिमा के दिन घर पर कौड़ी अवश्य लेकर आएं। इसके बाद पूजा के समय मां लक्ष्मी को कौड़ियां अर्पित करें। अगले दिन पूजा-पाठ कर कौड़ियों को लाल वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें।
शंख लाएं: गुरु पूर्णिमा के दिन शंख खरीदकर लाएं। इस दिन पूजा के समय शंख में जल भरकर भगवान विष्णु को अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से आय और भाग्य में वृद्धि होती है।
पीला अनाज दान दें
जो छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं, उच्च शिक्षा प्राप्त करने में तकलीफें आ रही है तो उन्हें गुरु पूर्णिमा के दिन गीता पाठ करने के बाद कुछ देर गाय की सेवा करना चाहिए। बिजनेस मंदा चल रहा है, मेहनत के बाद भी योजनाएं विफल हो रही है तो गुरु पूर्णिमा पर किसी गरीब को पीला अनाज जैसे तुअर दाल, पीले रंग की मिठाई दान दें।