Vastu Tips For Water Fountain: फेंगशुई में वास्तु दोष दूर करने और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ाने के कई उपाय बताए गए हैं। फेंगशुई के अनुसार घर में वॉटर फाउंटेन रखना बहुत शुभ माना गया है। माना जाता है कि घर में फाउंटेन रखने से धन लाभ होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि घर में फाउंटेन कहाँ रखने से जीवन में धन-संपदा बढ़ेगी।

फेंगशुई के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के पास वॉटर फाउंटेन रखना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार के पास बहते हुए पानी का फाउंटेन रखने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहती है। यदि आप भी अपने घर में वाटर फाउंटेन रखने की सोच रहे हैं या पहले ही आपके घर पर ऐसा शोपीस है तो वास्तु नियमों का जरूर ध्यान रखें तभी आपको इससे लाभ मिलेगा। वास्तु शास्त्र में पानी के फाउंटेन को धन और संपत्ति आकर्षित करने वाला माना गया है। क्योंकि वाटर फाउंटेन जल तत्व से संबंधित होते हैं और जल तत्व होने के कारण ये आस-पास की सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ाते हैं।
फेंगशुई के अनुसार पानी के फव्वारे की दिशा और स्थान
फेंगशुई के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के पास वॉटर फाउंटेन रखना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार के पास बहते हुए पानी का फाउंटेन रखने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहती है।
वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर आप घर में वॉटर फाउंटेन रख रहे हैं तो ध्यान दें कि इसका पानी वाला हिस्सा घर के अंदर की ओर होना चाहिए। इससे घर में लक्ष्मी का आगमन होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर आप घर के मुख्य द्वार के सामने फाउंटेन नहीं रख सकते हैं तो इसे मुख्य द्वार के द्वार के दाईं ओर रख सकते हैं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। पानी का फव्वारा रखने के लिए घर की उत्तर दिशा भी अच्छी होती है।
वाटर फाउंटेन को ईशान कोण और पूर्व दिशा भी जल तत्व के लिए अनुकूल होते हैं।
दक्षिण, दक्षिण-पूर्व या पश्चिम क्षेत्र का चयन पानी के फव्वारे के लिए नहीं करना चाहिए। इससे घर-परिवार में हमेशा परेशानियां रहती है।
वाटर फाउंटेन को घर के मुख्य द्वार के पास लगाना भी अच्छा होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा का घर पर प्रवेश नहीं होता।
भूलकर भी बेडरूम में पानी का फव्वारा न रखें। फाउंटेन या पानी के फव्वारे के लिए बेडरूम को सबसे खराब जगहों में एक माना जाता है। इससे आपसी रिश्ते में परेशानी आती है।
अगर कारोबार या नौकरी में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा होता है तो घर की बालकनी या गलियारे में फाउंटेन रखें। ऐसा करने से नौकरी-कारोबार की समस्याएं दूर होती हैं और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
फेंगशुई के अनुसार, वाटर फाउंटेन के लाभ
- वाटर फाउंटेन से हमेशा पानी बहता रहना चाहिए।
- बहते हुए पानी को वास्तु में खुशी, प्रेम और सौभाग्य का प्रतीक माना गया है।
- वाटर फाउंटेन को सही स्थिति और दिशा में रखते हैं तो इससे परिवार की आय में बढ़ोतरी होती है।
- वॉटर फाउंटेन से बहते हुए पानी को देखने से व्यक्ति का मन भी आनंदित होता है।