Thursday, February 6, 2025
Homeधर्मNavratri Kanya Pujan: कन्या पूजन पर बच्चियों को दें ये चीजें, माता रानी...

Navratri Kanya Pujan: कन्या पूजन पर बच्चियों को दें ये चीजें, माता रानी का बना रहेगा आशीर्वाद

Navratri Kanya Pujan Gifts: नवरात्र की पावन अवधि नौ देवियों की कृपा प्राप्ति के लिए बहुत ही उत्तम मानी गई है। नवरात्र की अष्टमी और नवमी तिथि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। कुछ लोग अष्टमी के दिन कन्या पूजन करते हैं, तो वहीं कई लोग नवमी तिथि पर भी कन्या पूजा करते हैं। इस दौरान कन्याओं को कुछ-न-कुछ उपहार भी दिया जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आप कन्या पूजन के दिन घर आई बालिकाओं का क्या उपहार दे सकते हैं।

कब है अष्टमी और नवमी

इस बार सप्तमी और अष्टमी तिथि एक ही दिन यानी गुरुवार, 10 अक्टूबर के दिन पड़ रही हैं। वहीं सप्तमी और अष्टमी तिथि का व्रत एक ही दिन करना शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में इस बार अष्टमी और नवमी एक ही दिन यानी शुक्रवार, 11 अक्टूबर को मनाई जाएंगी।

Navratri%20Kanya%20Pujan%20i

कुंवारी कन्याओं दें ये गिफ्ट

अष्टमी या नवमी तिथि पर कन्या पूजन के दौरान आठ या नौ कन्याओं का पूजन करना अधिक शुभ माना जाता है, आप इससे ज्यादा कन्याओं को भी अपने घर आमंत्रित कर सकते हैं। इस दौरान आप बच्चियों को भोजन करवाने के बाद श्रृंगार की सामग्री जैसे चूड़ियां, क्लिप आदि दे सकते हैं।

साथ ही आप शिक्षा से संबंधित चीजें जैसे पेन, पेंसिल कॉपी, किताब आदि भी दे सकते हैं। इसी के साथ आप कन्याओं को अपने सामर्थ्य के अनुसार, नए वस्त्र भी उपहार के तौर पर दे सकते हैं। इस चीजों को दान के रूप में देना बहुत ही शुभ माना जाता है। कन्याओं को अपने घर से विदा करते समय पैर छूकर उनका आशीर्वाद जरूर लें।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group