Thursday, February 6, 2025
Homeधर्म2023 की नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा, अच्युतानंद और महंत करसनदास की भविष्यवाणियां

2023 की नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा, अच्युतानंद और महंत करसनदास की भविष्यवाणियां

2023 में हो जाएं सावधान! क्या कहती हैं चार भव‍िष्‍यवक्‍ताओं की भव‍िष्‍यवाणियां

2023 की नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा, अच्युतानंद और महंत करसनदास की भविष्यवाणियां : क्या होने वाला है नए साल में? यह जानने की लालसा सभी में होती है। वैसे तो भविष्य के बारे में सही-सही जान पाना या बताना हर किसी के बस की बात नहीं है पर नॉस्त्रेदमस और बाबा वेंगा जैसे बड़े-बड़े भविष्यवक्ता जिनकी कई बड़ी भविष्याणियां सौ फीसदी सही साबित हुईं। ऐसे ही गुजरात के प्रसिद्ध संत और कोरोना की पूर्व भविष्यवाणी करने वाला संत करसनदास और उड़िया संत अच्युतानंद ने भी साल 2023 को लेकर कई भविष्यवाणियां की है। आइये जानते हैं साल 2023 के लिए ने नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा, अच्युतानंद और महंत करसनदास ने क्या भविष्यवाणी की है।

नास्त्रेदमस (Nostradamus)

मशहूर नास्त्रेदमस फ़्रांस के जानें मानें भविष्यवक्ता हैं। नास्त्रेदमस (Nostradamus) को उनकी सटीक भविष्यवाणियों के याद किया जाता है। उनकी कई भविष्यवाणियां सच भी हो चुकी हैं। जिसमें नेपोलियन का उदय, दो विश्वयुद्ध, नाजी तानाशाह हिटलर, जलवायु परिवर्तन, महामारी, लंदन में आग आदि शामिल हैं। बीते कई सालों की तरह 2023 के साथ-साथ आने वाले कई सालों के लिए भविष्यवाणी की हैं। नॉस्त्रेदमस ने 2023 में मंगल पर इंसान, विश्वयुद्ध और नए पोप से जुड़ी भविष्यवाणी की है। आइये जानें साल 2023 के लिए नास्त्रेदमस ने क्या भविष्यवाणी की है।

साल 2023 में क्या होगा तीसरा विश्वयुद्ध? : नास्त्रेदमस ने साल 2023 में एक बड़े युद्ध होने की भविष्यवाणी की है। लोग इसका आशय तीसरे विश्व युद्ध होने की आशंका से कर रहें हैं। नास्त्रेदमस ने कहा था, ‘सात महीने तक महान युद्ध, बुरे कामों से मरे लोग।’ कुछ लोगों का यह भी कहना है कि युक्रेन और रूस का युद्ध आने वाले समय में तीसरे विश्व युद्ध के रूप में भयानक रूप ले सकता है। नास्त्रेदमस की इस भविष्यवाणी को लेकर लोग रूस-यूक्रेन युद्ध में परमाणु बम के इस्तेमाल किये जानें की आशंका से कर रहें हैं। यदि नास्त्रेदमस की यह भविष्यवाणी सच साबित हुई तो पूरे विश्व में बहुत अधिक धन-जन की हानि होगी। इससे चारों तरफ आर्थिक संकट अधिक गहरा सकता है।

आ सकता है आर्थिक संकट : नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2023 में आर्थिक संकट की समस्या अधिक गहरी हो सकती है। परिणाम स्वरूप स्थितियां अधिक गड़बड़ हो सकती है। नास्त्रेदमस ने लिखा था, ‘गेहूं इतना ऊंचा उठेगा कि आदमी एक दूसरे को खा जाएंगे।’ इस भविष्यवाणी को लोग यूक्रेन और रूस के युद्ध से जोड़ रहें हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद दुनियाभर में गेहूं की कमी देखी जा रही है। गेहूं की कीमतों में काफी उछाल आया है।

आसमान से बरसेगी आग : फ़्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में लिखा था, ‘शाही भवन पर आकाशीय आग।’ कुछ लोगों का कहना है कि नास्त्रेदमस की इस भविष्यवाणी का इशारा दुनिया के अंत की ओर है। इनका मानना है कि आग बरसने से पूरी दुनिया समाप्त हो जायेगी। वहीं कुछ लोगों का कहना कि आसमान से आग बरसने का आशय एक सभ्यता खत्म हो जाएगी और उसी की राख से नई सभ्यता का जन्म होगा।

​मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यात्री : मंगल ग्रह को लेकर नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है। नास्त्रेदमस ने लिखा- मंगल पर रोशनी गिर रही है। कई लोगों का मानना है कि नास्त्रेदमस ने इंसान के लाल ग्रह पर कदम रखने से जुड़ी भविष्यवाणी की है। वहीं कई लोगों का मानना है कि इंसानों को मंगल पर पहुंचाने से जुड़े मिशन में एक बड़ी कामयाबी इस साल मिल सकती है। स्पेस एक्स के CEO एलन मस्क (Elon Musk) मंगल पर इंसानों की कॉलोनी बसाने की बात कह चुके हैं। वह 2029 तक मंगल पर इंसानों को भेजना चाहते हैं। ऐसे में हो सकता है कि 2023 में मंगल से जुड़ा कोई मिशन एलन मस्क के दिमाग में हो।

​दो महान शक्तियां आएंगी साथ : नास्त्रेदमस ने दिलचस्प तरीके से दो महान शक्तियों के एक साथ नया गठबंधन बनाने की बात कही है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में ये गठबंधन एक मजबूत आदमी और एक कमजोर पुरुष या महिला नेता के बीच होगा। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसके प्रभाव अच्छे होंगे लेकिन वह लंबे समय तक नहीं रहेंगे।

बाबा वेंगा (Baba Venga)

मशहूर रहस्यवादी-भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने बीते कई सालों की तरह 2023 के साथ-साथ आने वाले कई सालों के लिए भविष्यवाणी की हैं। बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। आइये जानें साल 2023 के लिए बाबा वेंगा ने क्या भविष्यवाणी की है।

सोलर सूनामी : बाबा वेंगा ने साल 2023 के लिए जो कहा था उनमें से कुछ दावे खौफनाक भी हैं। तो क्या कुछ कहा था बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने आइए बताते हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बाबा बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2023 में सौर तूफान या सौर सुनामी आएगी, जो धरती के चुंबकीय कवच को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे भारत में अकाल की स्थिति उत्पन्न हो सकती है बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी सही हुई तो देश में बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। 

जैविक हथियारों से हमला : बाबा वेंगा की भविष्यवाणी (Baba Vanga Predictions) के मुताबिक, कोई बड़ा और शक्तिशाली देश जैविक हथियारों से हमला कर सकता है। जिससे काफी संख्या में लोग मारे जायेंगे। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine war) 10 महीने से जारी है। जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कई बार जैविक हथियारों के इस्तेमाल की बात कह चुके हैं। ऐसे में अगर ऐसा हुआ तो वाकई दुनिया के एक हिस्से में कयामत आ सकती है।

लैब में होगा बच्चे का जन्म : साल 2023 के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी (Baba Vanga Prediction 2023) के मुताबिक, इस साल बच्चे लैब में विकसित होंगें तथा उनके रंग और लिंग उनके माता-पिता के द्वारा तय किया जाएगा। चीन ऐसे शक्तिशाली और लैब में जन्में सुपर बच्चों की फौज पैदा करने के मकसद से मनुष्यों के डीएनए (DNA) में खिलवाड़ करते हुए जीन एडिटिंग (Gene editing) कर रहा है। इस तरह भविष्य में प्रकति (Nature) यानी कुदरत को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है।

बदल जाएगी धरती की कक्षा : बाबा वेंगा ने साल 2023 को लेकर यह भी कहा था कि इस साल धरती का ऑर्बिट यानी धरती की कक्षा भी बदल जाएगी। अंतरिक्ष में होने वाली इस घटना का अंदाजा इतने साल पहले ही बाबा वेंगा ने लगा दिया था। उन्होंने दावा किया था कि ऑर्बिट बदल जाने से धरती के मौसम पर अचानक से प्रभाव पड़ेगा और लोगों की जान भी जा सकती है। तपमान भी बढ़ या घट सकता है वहीं धरती पर परमाणु विकिरण फैल सकता है। ऐसे में दुनिया में एटमी हमले की स्थिति से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

संत अच्युतानंद (Sant Achyutananda) ने की यह भविष्यवाणी

उड़िया संत अच्युतानंद ने नए वर्ष 2023 के लिए भविष्यवाणी करते हुए लिखा है कि आने वाला वर्ष प्रलय का वर्ष होगा। इस वर्ष धरती की धुरी बदल जाएगी। 17 जनवरी को शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेगा जिसके बाद पूरी दुनिया में विश्वयुद्ध के हालात बनने लगेंगे। हालांकि पूरी तरह युद्ध शुरू होने में अभी कुछ समय लगेगा। दुनिया में भूखमरी के हालात पैदा होंगे, कई देशों में तीव्र क्षमता वाला भूकंप आ सकता है।

महंत करसनदास (Mahant Karsandas) ने भी दिए भूखमरी के संकेत

साल 2020 में महंत करसनदास बापू ने बीमारी को लेकर एक भविष्यवाणी किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि दुनिया भर में जल्द ही एक बीमारी आने वाली है और इस बीमारी से लाखों लोग मारे जाएंगे। महंत की इस भविष्वाणी के बाद मार्च में ही कोरोना का प्रकोप दिखना शुरु हो गया और पूरी दुनिया में कोरोना फैल गया। ​जिसके चलते देश दुनिया में लॉकडाउन लगाया गया। इस संबंध में उनका एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। गुजरात के प्रसिद्ध संत और कोरोना की पूर्व भविष्यवाणी करने वाला संत करसनदास ने भी नए साल 2023 को लेकर डरावनी बात कही है। उन्होंने कहा है कि वर्ष 2023 में विश्व की जनता अकाल और भूखमरी से अत्यधिक त्रस्त रहेगी। लोग भूखे मरेंगे। उन्होंने इससे बचने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा बाजरा और ज्वार बोने की सलाह दी है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न मीडिया रिपोर्टस में दी गई जानकारियों पर आधारित है। Pradesh Live इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group