Friday, April 25, 2025
Homeधर्मरोटी की मदद से उतारें बुरी नजर के दोष, किस्मत जाएंगी बदल

रोटी की मदद से उतारें बुरी नजर के दोष, किस्मत जाएंगी बदल

Nazar Dosh ke Upay: बुरी नजर सिर्फ आपके बिजनेस, धन, संपदा और सेहत पर ही नहीं बल्कि कई बार रिश्तों को भी लग जाती है। साथ ही बुरी नजर लगने से व्यक्ति का बना बनाया काम भी बिगड़ने लगता है। अगर आप भी बुरी नजर से पीड़ित है तो आज के इस लेख में बुरी नजर के दोष को दूर करने के उपाए के बारे में बता रहे हैं।

आप ने कई बार सुना होगा कि नजर उतारने के लिए नमक, नींबू या मिर्च का उपयोग किया जाता है। लेकिन आज है आपको घरों में रोज बनने वाली रोटी से भी नजर दोष उतार सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में रोटी के भी कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जो आपको बुरी नजर से छुटकारा दिला सकते हैं।

बुरी नजर लगने के लक्षण-

बुरी नजर से मन में नकारात्मक ख्याल आने लगते हैं।
व्यक्ति की ऊर्जा कम हो जाती है। वह बीमार रहने लगता है।
बुरी नजर लगने से अनचाही घटनाएं होने लगती हैं।
जिन लोगों को नजर लग जाती है उन्हें हमेशा थकावट, चिड़चिड़ापन, घबराहट होने लगती है। कई बार उन्हें सिरदर्द की भी शिकायत रहती है। इसके अलावा नींद नहीं आती।
जिन लोगों को बुरी नजर लगी होती है उन्हें व्यापार में भारी नुकसान होता है।
रिश्ते को नजर लगती है तो मनमुटाव होने लगता है। अगर बच्चे को नजर लग जाती है तो वह बहुत ज्यादा रोने लगता है और खाना पीना भी छोड़ देता है।

बुरी नजर दोष उतारने के लिए रोटी का उपाय

रोटी का उपाय: जब भी आप पहली रोटी बनाएं, उसे चार भागों में बांट कर उस पर घी लगाएं। रोटी के चारों भाग में कुछ मीठा जैसे चीनी, गुड़ खीर रखें। इस रोटी का पहला टुकड़ा किसी गाय को खिला दें। दूसरे टुकड़े को किसी कुत्ते को खिला दें। रोटी के तीसरे भाग को कौवे को खिला दें। रोटी का चौथा भाग को किसी भिखारी को दान कर दें। यदि समय पर भिखारी ना हो तो चीटियों को रोटी का टुकड़ा डाल दें इससे आपके घर में होने वाली परेशानियां दूर हो जाती हैं तथा बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।

नजर दोष उतारने के लिए रोटी का उपाय कर सकते हैं। इसके लिए आप एक रोटी बनाएं। ध्यान रखें कि रोटी को केवल एक तरफ से ही सेकें।

सिके हुए भाग पर तेल लगाकर उसमें लाल मिर्च और नमक रख दें। इसके बाद जिस व्यक्ति को नजर लगी है उसके उपर से उस रोटी को सात बार उतारकर चुपचाप किसी चौराहे पर रख आएं।
नजर उतारने के लिए नजर उतारने दो लाल सूखी मिर्च, थोड़ा सेंधा नमक, थोड़े सरसों के बीज लें। इन चीजों को नजर दोष से पीड़ित व्यक्ति के ऊपर से तीन बार उतारकर आग में जला दें। इससे कुछ ही देर में नजर उतर जाएगी।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group