Surya Grahan 2023: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को अश्विन अमावस्या के दिन कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लगेगा। सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व होने के साथ-साथ ज्योतिषीय और धार्मिक महत्व भी बहुत है। सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगने वाला है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को कन्या राशि में लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस सूर्य का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।
सूर्य ग्रहण में 12 घंटे पहले से ही सुतक काल लग जाता है
भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर की रात 08 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा जो 2 बजकर 24 मिनट तक चलेगा। यह साल 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। इसके पहले इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था। यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 04 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहा था। अब 14 अक्तूबर को आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण में 12 घंटे पहले से ही सुतक काल लग जाता है, इसलिए इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल सुबह 8 बजकर 34 मिनट से शुरू हो जाएगा। वैसे तो साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन फिर भी सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ कार्य करने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
सूर्य ग्रहण के दौरान न करें ये काम
- शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने से उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में इस दौरान पका हुआ खाना खाने से बतना चाहिए। साथ ही इस दौरान काटने-छीलने का काम भी न करें।
- ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, इसलिए किसी भी नए काम की शुरुआत या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। इसके अलावा सूर्य ग्रहण के दौरान नाखून काटना, कंघी करना भी शुभ नहीं माना जाता है।
- ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें और न ही इस दौरान चाकू-कैंची या किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल न करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से बच्चे पर बुरा असर पड़ता है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जह ग्रहण लगता है तो उस समय सोना नहीं चाहिए। साथ ही सुई में धागा भी डालने की मनाही की गई है। इसके अलावा ग्रहण के दौरान यात्रा करने से भी बचना चाहिए।