Vastu Tips :भूलकर भी घर के आसपास नहीं लगाना चाहिए यह पेड़,चली जाती हैं सारी धन-दौलत..

0
723

Vastu Tips: घर के आस-पास हरियाली, हरे-भरे पेड़ पौधे लोगों को बेहद पसंद होते हैं। यही वजह है कि घर बनवाते समय लोग आस-पास तरह-तरह के पेड़ पौधे भी लगाते हैं। ये पेड़-पौधे न सिर्फ घर की सुंदरता को बढ़ाते हैं बल्कि इनसे आस-पास का वातावरण भी स्वच्छ रहता है। पर्यावरण के लिए पेड़-पौधे बहुत जरूरी होते हैं।घर के पास पेड़ लगाने से पर्यावरण की सुरक्षा होती है, इसलिए हर साल दुनियाभर में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाता है। लेकिन कुछ पेड़ ऐसे होते हैं, जिन्हें भूलकर भी घर के आसपास नहीं लगाना चाहिए। ऐसा न करने से संकट का दौर शुरू हो सकता है।ऐसा करना अशुभ माना जाता है और परिवार वालों को इसके बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पेड़े- पौधे ऐसे भी हैं, जो घर के विनाश का कारण भी बन सकते हैं। इन्हें घर के आस-पास लगाना अशुभ माना जाता है।
तो आइए हम आपको ऐसे ही पेड़-पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो घर या उसके आसपास में अशुभ माने जाते हैं।

घर के आसपास न लगाएं ये पेड़

पीपल का पेड़

पीपल का पेड़ सनातन धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। लेकिन इसे घर के पास लगाना शुभ नहीं माना जाता। कहते हैं कि जहां तक पीपल की छाया पहुंचती है, वहां तक यह विनाश करता है। लिहाजा इसे अपने घर के आसपास लगाने से बचना चाहिए।

कटहल का पेड़

कटहल का पेड़ लगाना भी ऐसे ही अशुभ परिणाम देता है। इसमें कांटे होते हैं, जिससे परिवार के लोगों में दरारें बढ़ती हैं। इस पेड़ को भूलकर भी घर के नजदीक नहीं लगाना चाहिए। आप कहीं उचित दूरी पर इसे लगा सकते हैं।

गूलर का पेड़

घर के पास में गूलर का पेड़ लगाना भी शुभ नहीं माना जाता। कहते हैं कि इस पेड़ को लगाने से घर में दरिद्रता का वास हो जाता है और कई बीमारियां इंसान को घेर लेती हैं। मान्यता है कि उत्तर दिशा में गूलर का पेड़ लगाने से आंखों से जुड़ी बीमारियां शुरू हो जाती हैं।

खजूर का पेड़

कई लोग मजहबी कारणों या अपने शौक की वजह से घर के पास खजूर का पेड़ लगा लेते हैं। ऐसे पेड़ आर्थिक तंगी की बड़ी वजह बनता है। यह ऐसा पेड़ है, जो खुद को बहुत ऊंचाई तक बढ़ जाता है, लेकिन उसका किसी भी प्राणी को फायदा नहीं होता। यह पेड़ स्वार्थ को बढ़ावा देता है।

बेर का पेड़

घर के पास में बेर का पेड़ भी नहीं लगाना चाहिए। इस पेड़ में बहुत सारे कांटे होते हैं, जो रिश्तों में बाधा पैदा करते हैं। मान्यता है कि इस पेड़ को लगाने से घर में कलह शुरू हो जाती है और आर्थिक तंगी परिवार को घेरने लगती है। इसलिए इस पेड़ को लगाने से बचना चाहिए।

पाकड़ का पेड़

घर के दक्षिण में पाकड़ का पेड़ लगाने से आयु की हानि होती है। इसलिए घर के आसपास पाकड़ का पेड़ नहीं लगाना चाहिए।