Landslide Shares Video: एक्टिंग के साथ-साथ घर-बार से संन्यास ले चुकीं एक्ट्रेस नूपुर अलंकार हाल ही केदारनाथ दर्शन के लिए गई थीं। लेकिन वहां वह भारी बारिश और लैंडस्लाइड के बीच फंस गई। नूपुर करीब 27 साल तक फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रहीं, और फिर सबकुछ त्याग दिया। यहां तक कि उन्होंने घर-बार भी छोड़ दिया। घर छोड़ने के साथ-साथ नूपुर ने मुंबई भी छोड़ दिया और हिमालय चली गई थीं। तब से वह अपनी धार्मिक यात्रा पर ही हैं। तब नुपूर अलंकार को हेलिकॉप्टर के जरिए सुरक्षित निकाल लिया गया। एक्ट्रेस ने वीडियो में पूरा हाल सुनाया है।
एक्टिंग और शोबिज की दुनिया छोड़कर संन्यासी बनीं एक्ट्रेस नूपुर अलंकार हाल ही केदारनाथ में फंस गईं और उन्हें हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। नूपुर अलंकार हाल ही केदारनाथ दर्शन के लिए गई थीं, लेकिन वहां लैंडस्लाइड के बीच फंस गईं। उन्होंने शक्तिमान‘, ‘घर की लक्ष्मी बेटियां‘ और ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो‘ जैसे कई सीरियलों में काम किया था। लेकिन वह 2022 में सबकुछ छोड़कर संन्यासी बन गई थीं। अब वह सिर्फ भगवान की भक्ति में लीन रहती हैं। वह देशभर के मंदिरों में जाकर मत्था टेकती हैं और आशीर्वाद लेती हैं। नूपुर अलंकार हाल ही उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए गई थीं। इसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए थे।
नूपुर अलंकार ने शेयर किया वीडियो, बताया हाल
नूपुर अलंकार ने आराम से केदारनाथ बाबा के दर्शन तो कर लिए। लेकिन आते वक्त वह भारी बारिश और लैंडस्लाइड में फंस गईं। उनके साथ और भी लोग थे। तब उन्हें और अन्य लोगों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। नुपूर ने वीडियो शेयर कर बताया कि यहां उन्होंने एक डिग्री तापमान में सर्वाइव किया था। शोबिज की दुनिया छोड़ने के बाद से ही नूपुर अलंकार ने धार्मिक यात्रा शुरू कर दी थी। संन्यासी बनने के बाद उन्होंने अपने परिवार को भी छोड़ दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर रेस्क्यू का एक वीडियो शेयर किया है, और पूरी कहानी बताई है।