Thursday, February 6, 2025
HomeमनोरंजनJanhvi Kapoor ने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड ओरहान अवात्रामणि के साथ संबंधों पर तोड़ी...

Janhvi Kapoor ने रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड ओरहान अवात्रामणि के साथ संबंधों पर तोड़ी चुप्पी

जाह्नवी कपूर ने रुमर्ड बॉयफ्रेंड ओरहान अवात्रामणि को लेकर अपने रिश्तों पर बात की है। जाह्नवी कपूर की हाल ही में फिल्म मिली रिलीज हुई है।वहीं उन्हें लेकर खबरें है कि वह ओरहान अवात्रामणि को डेट कर रही हैं।

अब उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड के बारे में बात की है। जाह्नवी कपूर कहती हैं, 'जब वह मेरे आस-पास होता है तो मुझे घर जैसा लगता है।' उन्होंने ओरहान को अपना दोस्त बताया। उन्होंने यह भी कहा कि ओरहान लंबे समय से उनके साथ है। गौरतलब है कि जाह्नवी और ओरहान को कई अवसर पर साथ देखा गया है। हाल ही में हेलोवीन पार्टी में भी दोनों साथ नजर आये थे। इस पार्टी को ओरहान ने ही होस्ट किया था। इससे पहले दोनों दिवाली पार्टी में भी साथ नजर आए थे। वहीं दोनों कई देशों की यात्रा भी साथ करते नजर आते हैं।

ओरहान जाह्नवी के साथ अपनी लगातार तस्वीरें शेयर करते हैं। वहीं वह उनकी पोस्ट पर कमेंट भी करते हैं। जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं लंबे समय से ओरहान को जानती हूं। मुझे उनके साथ मजा आता है। वह बहुत अच्छा दोस्त है। ऐसे दोस्त बहुत मुश्किल से मिलते है जो कि आपके लिए खड़े हो।'

जाह्नवी कपूर हाल ही में फिल्म मिली में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका थी। यह 2019 में आई सुपरहिट मलयालम फिल्म हेलन की रिमेक है। वह जल्द राजकुमार राव के साथ मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगी। यह फिल्म क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group