Tuesday, February 4, 2025
HomeमनोरंजनFIFA वर्ल्ड कप 2022 में परफॉर्म करेंगी नोरा फतेही...

FIFA वर्ल्ड कप 2022 में परफॉर्म करेंगी नोरा फतेही…

देश और दुनिया में नोरा को उनके स्टनिंग डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक बार फिर से नोरा ने वैश्विक नक़्शे पर भारत का नाम दर्ज करवाया है। जेनिफर लोपेज, शकीरा के बाद अब ग्लोबल आइकॉन नोरा फ़तेही फिफा विश्वकप में परफॉर्म करने वाली हैं। वो दिसंबर में फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म करेंगी। इसी के साथ वो विश्व मंच पर भारत और खासकर दक्षिण पूर्व एशिया का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र अभिनेत्री बन गईं हैं।

इससे पहले FIFA वर्ल्डकप में शकीरा और जेनिफर लोपेज भी परफॉर्म कर चुकी हैं। नोरा फतेही फीफा के संगीत वीडियो में शामिल होने वाली अगली कलाकार हैं, जो इस साल फीफा में डांस परफॉर्मेंस करते हुए नज़र आएँगी। नोरा जिस गाने पर परफॉर्म करेंगी उसे फेमस म्यूजिक निर्माता रेडऑन ने तैयार किया है, जो दुनिया के फेमस रिकॉर्ड निर्माताओं में से एक है। इससे पहले भी रेडऑन ने पहले भी फीफा के गानों पर भी काम किया है जैसे शकीरा के वाका वाका और ला ला ला।

बता दें कि नोरा FIFA के ओपनिंग और क्लोजिंग दोनों सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। उन्होंने इसके लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया गया है, जो किसी भी कलाकार के लिए रेयर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नोरा क्लोजिंग सेरेमनी में लोकप्रिय हिंदी गाने पर डांस करती नजर आएंगी।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group