Priyanka Chopra : 3 साल बाद भारत लौट रही हैं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने यूं जताई खुशी….

0
511

बॉलीवुड की देसी गर्ल ने दुनियाभर में अपने नाम का डंका बजा रखा है। वह अब भारत ही नहीं विदेश में भी सफलता का स्वाद चख चुकी हैं। ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा किसी न किसी वजह से आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चाओं में रहने वाली देसी गर्ल पिछले कई वर्षों से अपने पति निक, बेटी मालती और परिवार वालों के साथ विदेश में रह रही हैं। जिसके चलते उनके भारतीय फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो भी करते हैं। जो फैंस हमारी प्यारी देसी गर्ल को भारतीय धरती पर कदम रखते देखना चाहते हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा जल्दी भारत वापस आ रही हैं।

Priyanka Chopra..

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर करीब तीन साल बाद अपने भारत लौटने की जानकारी साझा की है। इस बार वह अपने देश अकेली नहीं बल्कि अपनी लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ आ रही हैं। प्रियंका यह जानकारी साझा करते हुए काफी भावुक दिखाई दीं। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी यूएसए-मुंबई फ्लाइट के बोर्डिंग पास की एक तस्वीर पोस्ट की है और इसके साथ एक कैप्शन भी लिखा।

Priyanka Chopra

लंबे समय तक विदेश में रहने के बाद अपने देश लौटने के एहसास से बेहतर कुछ नहीं होता।अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस समय बहुत ज्यादा खुश हैं और इसकी वजह उनका लगभग तीन साल बाद भारत लौटना है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर बोर्डिंग पास की तस्वीर साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा,’आखिरकार…घर जा रही हूं। करीब 3 साल बाद।’ इस ट्रिप पर उनके साथ उनकी प्यारी सी नन्हीं राजकुमारी मालती मैरी चोपड़ा भी होंगी। बता दें, यह मालती की पहली भारत यात्रा होगी। प्रियंका कोरोना महामारी के बाद पहली बार भारत लौट रही हैं।

Priyanka Chopra 1

बेटी संग मनाई थी पहली दिवाली
हाल ही में एक्ट्रेस ने अमेरिका ने बेटी मालती संग पहली दिवाली सेलिब्रेट की थी। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने पूजा और सेलिब्रेशन की कई फोटोज भी साझा की थी, जिसमे नन्ही मालती लहंगे में नजर आई थी। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।

Priyanka Chopra 3

इस साल जनवरी में मां बनी थी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इसी साल जनवरी में पेरेंट्स बने थे। सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया। इस कपल ने साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में रॉयल शादी की थी। शादी के बाद एक्ट्रेस पति निक संग अमेरिका में शिफ्ट हो चुकी है। वहीं अब तीन साल बाद वापस भारत लौट रही हैं।