Friday, February 7, 2025
Homeलाइफस्टाइलहजारों बीमारियों का एक इलाज, रोज खाएं अनार

हजारों बीमारियों का एक इलाज, रोज खाएं अनार

Anar Benefits For Health: अनार एक ऐसा फल है जो हर मौसम में मिलता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन पाया जाता है। अनार को न्यूट्रिशन का पावर हाउस कहा जाता है। इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देने में अनार काफी फायदेमंद है। अनार के दाने ही नहीं इसके फूल, पत्ते, छिलका भी फायदेमंद होता है। आज हम आपको अनार के दाने खाने के फायदे के बारे में बताएंगे।

रेड ब्लड सेल बढ़ता है

अनार की सेवन से एनीमिया की समस्या ठीक हो सकती है। अनार खाने से रेड ब्लड सेल बढ़ता है जिससे खून की कमी दूर होती है। इम्यूनिटी बूस्ट-अनार एंटीऑक्सीडेंट गुना से भरपूर होता है। इसके ये गुण शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी काम करने में मदद मिलती है।

दिल के लिए

दिल के सेहत के लिए भी अनार किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें कई सारे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद है जो इन्फ्लेमेशन को कम करके ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को खत्म करने में मदद करते हैं। इससे बीपी भी कंट्रोल किया जा सकता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी काम किया जा सकता है तो यह ओवर ऑल हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देता है।

कब्ज की समस्या दूर होती है-

अनार में भरपूर मात्रा में फाइबर पाई जाती है जो डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त कर कब्ज की परेशानी से छुटकारा दिलाता है। अगर आप भी डाइजेशन को सही रखना चाहते हैं तो अनार को अपने खान पान का हिस्सा बना लीजिए।

अनार में विटामिन सी, एंटी एजिंग तत्व होते हैं, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को काम करते हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की कई समस्या जैसे जलन, सूजन, खुजली, लालिमापन को कम करता है। इसके सेवन से चेहरे पर ग्लो आता है। ये त्वचा के कॉलेजेन को बूस्ट कर त्वचा के लचीलेपन को बढ़ाता है।

अनार रक्त वाहिकाओं को नरम रखने में भी मदद करता है। अनार में पाए जाने वाले पॉलीफेनॉल तत्व आपकी धमनियों को लचीला रखने में मदद करता है जिसे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group