Saturday, July 27, 2024
Homeलाइफस्टाइलAnemia: खून की कमी होगी दूर खाएं ये 7 चीजें

Anemia: खून की कमी होगी दूर खाएं ये 7 चीजें

Anemia: फलों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद रहता है। ये फल पाचन स्वास्थ्य को बेहतर करता है, दिल को स्वास्थ्य रखता है, ब्लड शुगर कंट्रोल करता है, दिमागी कामकाज को बढ़ाता है शरीर में खून (Blood in the body) की उचित मात्रा न होने पर कमजोरी (Weakness) के साथ कई गंभीर बीमारियों (Serious diseases)का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल करके इसे दूर किया जा सकता है। स्वथ्य रहने के लिए लोग न जानें कौन-कौन से नुस्खें अपनाते हैं। कई प्रकार के फल खाते है।

फलों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद रहता

लेकिन क्या आपको पता है है कि कुछ फूड्स ऐसे भी है जो आपकी खून की कमी जल्द ही दूर कर सकते हैं। डॉक्टर भी हमें सेहत को दुरुस्त रखने के लिए फलों के सेवन की सलाह देते है। फलों में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, शरीर स्वथ्य रखता हैं। ऐसा ही एक जबरदस्त फल खजूर है। खजूर में नैचुरल मिठास होती है और यही वजह है कि इसका इस्तेमाल चीनी की जगह एक स्वस्थ विकल्प के तौर पर किया जा सकता है।

इन फलों में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद रहता है। ये फल पाचन स्वास्थ्य को बेहतर करता है, दिल को स्वास्थ्य रखता है, ब्लड शुगर कंट्रोल करता है, दिमागी कामकाज को बढ़ाता है। इन फलों के आयुर्वेद में कई लाभ बताए गए हैं।

पालक- शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें। विटामिन बी6, ए, सी आयरन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर पालक का सेवन शरीर में तेजी से खून की कमी को पूरी करता है। इसे सब्जी या जूस के रूप में भी ले सकते हैं।

टमाटर- टमाटर सलाद का स्वाद बढ़ाता है। शरीर में खून की कमी को भी पूरा करता है। इसके लिए टमाटर का जूस, सूप पी सकते हैं। इसके अलावा सेब और टमाटर का जूस मिक्स करके पीने से भी शरीर में खून की कमी पूरी हो जाती है।

चुकंदर- चुकंदर का जूस पीने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसके अलावा गुड़ के साथ मूंगफली को मिलाकर खाने से भी शरीर में आयरन को मिलता है।

अनार – अनार में पोटेशियम और फाइबर के साथ-साथ आयरन, विटामिन ए, सी और ई भी पाए जाते हैं।अनार शरीर में खून की मात्रा बढ़ाता है और सिर दर्द, उदासी, सुस्तीसुस्ती और थकावट जैसे एनीमिक लक्षणों से भी लड़ता है।

सेब – सेब एनीमिया में फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है। इसके अलावा सेब में कई ऐसे विटामिन हैं, जो शरीर में खून को बढ़ाने का काम करते हैं।

अमरूद- अमरूद खाने से भी शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती। यह जितना ज्यादा पका हुआ होगा, उतना ही पौष्टिक होता है।

खजूर- खजूर के पोषक तत्वों की तो यह कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी, विटामिन के, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक और मैंगनीज सहित विभिन्न पोषक तत्वों का भंडार है। खजूर खाने के फायदे भी बहुत हैं। इस पोषक तत्वों से भरपूर फल में विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

आयुर्वेद में खजूर खाने के फायदे- कब्ज को रोकता है, हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है, हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करता है, रक्तचाप को नियंत्रित करता है,पुरुष और महिला दोनों के लिए यौन शक्ति को बढ़ाता है, मस्तिष्क स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, थकान (कमजोरी) से छुटकारा दिलाता है, एनीमिया की कमी दूर करता है।

हीमोग्लोबिन की कमी से कई तरह की शारीरिक समस्याएं होने लगती हैं। शरीर में उचित रक्त की मात्रा न होने पर कमजोरी, चक्कर आना, अनिद्रा, थकावट जैसी समस्याएं के साथ कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments