Sunday, September 8, 2024
Homeलाइफस्टाइलCholesterol Diet : सर्दियों में इन चीजों से बनाएं दूरी, कम हो...

Cholesterol Diet : सर्दियों में इन चीजों से बनाएं दूरी, कम हो जाएंगा हार्ट अटैक का खतरा

Cholesterol In Winter: सर्दियों में शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा बढ़ती है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के आपको अपने खान-पान में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। गर्मीयों की अपेक्षा सर्दियों में तापमान कम रहता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। सर्दियों के दिनों में ज्यादा मसालेदार चीज खाने से सेहत के नुकसान पहुंच सकता है। इससे हार्टअटैक जैसी समस्या पैदा हो जाती है। हार्ट शरीर का बेहद अहम हिस्सा होता है।

हार्ट अटैक के शुरुआती लक्षण

सीने में दर्द होना हार्ट अटैक शुरुआती लक्षण में से एक है। इस किसी भी व्यक्ति को सीने में दर्द की समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हार्ट अटैक को इसे एट्रियोवेंट्रिकुलर ब्लॉक या कंडक्शन डिसऑर्डर भी कहा जाता है। जब किसी भी व्यक्ति को यह समस्या होती है तो उसे पहले इशारे मिलने लगते हैं। हार्ट ब्लॉकेज के कुछ लक्षण सामने आने लगते हैं। अगर आप कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते है तो को खाने की कुछ चीजों से दूरी बनाना जरूरी है-

इन चीजों से बना लें दूरी –

तला-भुना खाना : सर्दियों में गरम-गरम और मसालेदार खाने का मन करता है। इन दिनों में कभी पकोड़े तो कभी समोसे बनाकर खाए जाते हैं। ज्यादा तेल खाने की वजह से कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ता है। तेल हाई कोलेस्ट्रॉल के सबसे बड़े कारणों में से एक है।

मीठी चीजों का सेवन कम करना : सर्दियों के दिनों में मीठी चीजें जमकर खाई जाती हैं। इन दिनों में ज्यादातर लोग कॉफी, चाय, हलवा और मिठाई जैसी चीजों का सेवन करना पसंद करते हैं। इन चीजों में सैचुरेटेड फैट ज्यादा पाया जाता है। ये हार्ट को नुकसान पहुंचाता है। ऐसी चीजों को ज्यादा खाने से बचना चाहिए।

रेड मीट न करें : नॉनवेजिटेरियन लोग सर्दियों में मांस-मछली के साथ रेड मीट बड़े शौक के साथ खाते हैं। रेड मीट खाना कोलेस्ट्रॉल के लिए अच्छा नहीं है। रेड मीट में सैचुरेटेड फैट ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है। सर्दियों के दिनों में रेड मीट के बजाय चिकन या मछली खाना फायदेमंद है।

फास्ट फूड : फास्ट फूड खाने में बेशक टेस्टी लगता है, लेकिन सेहत के लिए फास्ट फूड बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। इनमें आमतौर परे मैदे का इस्तेमाल किया जाता है। ये हार्ट और ब्लड सर्कुलेशन को नुकसान पहुंचाता है।

चीज और पनीर : चीज खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं है। चीज में कैल्शियम और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, लेकिन इसमें सेचुरेटेड फैट की मात्रा भी ज्यादा होती है। सर्दियों के दिनों में ज्यादा चीज खाने की वजह से सेहत के नुकसान पहुंच सकता है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group