Saturday, July 27, 2024
Homeलाइफस्टाइलDesi Tips: दरवाजे में आने लगी है आवाजें तो बिना समय और...

Desi Tips: दरवाजे में आने लगी है आवाजें तो बिना समय और पैसे की बर्बादी किए अपनाएं यह देशी नुस्‍खे

Desi Tips: अक्‍सर देखा जाता है कि घर के दरवाजे खोलने और बंद करने पर आवाज करने लगे हैं, जो सुनने में बहुत बुरा तो लगता ही है साथ ही कई बार रात में अचानक से हवा के कारण दरवाजा बंद होने या खूलने से लोग इसकी आवाज के कारण डर भी जाते हैं। इसके लिए अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्‍यों कि इस समस्‍या को हल करने के लिए कुछ घरेलू आसान टिप्‍स हम आपको बताने जा रहें हैं। इसकी मदद से आप बिना समय और पैसा की बर्बादी किए बगैर ही इस समस्या को हल कर सकते हैं। दरवाजे से आवाज आने का मुख्‍य कारण जब दरवाजे के दरारों से ग्रीस खत्म हो जाता है, तो कई तरह की आवाजें आने लगती है। ऐसा दरवाजों में लगे नट में जंग लगने के कारण भी होता है, जो दरवाजे के ज्यादा पुराने होने या खराब रखरखाव का नतीजा है।

कुछ घरेलू आसान टिप्‍स

आवाज बंद करने के लिए घिसे साबुन : दरवाजे से आने वाली आवाज को बंद करने के लिए साबून घिसना एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। इसमें मौजूद सामग्री चिकनाई पैदा करती है, जिससे दरवाजे आसानी से बंद और खुलने लगते हैं। ऐसे में आवाज करने वाले दरवाजे के फ्रेम से अटैच किनारों और स्क्रू पर साबुन को अच्छी तरह से घिसें।

जैतून का तेल रगड़ें : एक अन्य विकल्प यह है कि आप अपने दरवाजों से आने वाले आवाज को फिक्स करने के लिए रसोई में मौजूद वनस्पति या जैतून के तेल का उपयोग करें। इसे आप ड्रॉप की मदद से नट पर डाल सकते हैं, या फिर एक कॉटन कपड़े को तेल में भिगो कर नट के ऊपर रखकर छोड़ सकते हैं।

पेट्रोलियम जेली लगाएं : अब तक आपने पेट्रोलियम जेली का यूज सिर्फ सूखे स्किन और होंठों पर किया होगा। लेकिन आप इससे अपने आवाज करते दरवाजे को भी ठीक कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको इसे उंगलियों की मदद से नट पर लगाना है।

टैल्कम पाउडर छिड़कें : टैल्कम पाउडर या बेबी पाउडर की मदद से भी आप अपने नॉइसी डोर को ठीक कर सकते हैं। यह बहुत ही महीम होते हैं, जिसके कारण इसे खुरदरी सतह पर डालने से चिकनाहट आ जाती है। ऐसे में यदि आपके दरवाजे का ग्रीस खत्म हो गया है, तो आप जॉइंट्स पर ये पाउडर छिड़क सकते हैं।

ग्रीस का उपयोग: दरवाजे के हिंजे, संचारण स्रोत, या किसी भी आवाजी भाग पर थोड़ी सी ग्रीस लगाने से आवाज कम हो सकती है।

कागज़ या कपड़ा: दरवाजे के हिंजे पर कागज़ या कपड़ा लगाकर आवाज को कम कर सकते हैं। इससे दरवाजे के हिंजे के संरचना के बीच जगह बनती है जो आवाज को अवशोषित करती है।

रबर बंपर्स: दरवाजे के हिंजे और फ्रेम के बीच रबर बंपर्स लगाने से आवाज कम हो सकती है।

गर्म सिलिकॉन: गर्म सिलिकॉन का उपयोग करके दरवाजे के हिंजे के बीच जगह बना सकते हैं, जो आवाज को रोकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments