Friday, October 18, 2024
Homeलाइफस्टाइलडायबिटीज के मरीज पिएं इस सब्जी का जूस, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

डायबिटीज के मरीज पिएं इस सब्जी का जूस, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण ज़्यादातर लोग ब्लड शुगर की समस्या से परेशान है। यह बीमारी अब एक महामारी का रूप ले चुकी है। भारत में तेजी से डायबिटीज के मरीज बढ़ रहे है। यह एक ऐसी बीमारी है जो धीरे-धीरे इंसान को बहुत बीमार बना देती है। डायबिटीज जेनेटिक कारणों से भी होती है। इससे पीड़ित व्यक्ति का ब्लड शुगर बढ़ जाता है, जो सभी अंगों को प्रभावित करता है।

डायबिटीज कंट्रोल करने का सबसे सस्ता तरीका

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कम शुगर वाली चीजें खानी चाहिए। इस बीमारी को काबू करने के लिए खाने-पीने को लेकर बहुत ज्यादा परहेज करना पड़ता है। एक रिसर्च में पता चला है कि प्याज का सेवन करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। धकर्ताओं ने इस सब्जी को डायबिटीज कंट्रोल करने का सबसे सस्ता तरीका है।

प्याज का रस कंट्रोल करता है शुगर लेवल

प्याज का रस शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है। ये दोनों प्रकार के डायबिटीज मरीजों टाइप वन और टाइप टू के लिए लाभदायक होता है। प्याज का रस शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है। इसमें डिटॉक्सिफाइंग तत्व भी होते हैं जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं।

ब्लड शुगर को 50 फीसदी तक कम किया जा सकता है

डायबिटीज कंट्रोल करने के बेहद आसान तरीके का खुलासा किया था। उन्होंने रिसर्च पेपर प्रजेंट करते हुए बताया कि शुगर के मरीजों के लिए प्याज का जूस बेहद फायदेमंद होता है। इसका रोज सेवन करने से ब्लड शुगर को 50 फीसदी तक कम किया जा सकता है। रिसर्च की मानें तो प्याज आसानी से उपलब्ध होती है और इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं होती। प्याज का इस्तेमाल कर घर बैठे डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।
शोधकर्ताओं ने डायबिटीज से पीड़ित चूहों को रोजाना 200, 400 और 600 मिलीग्राम प्याज का अर्क पिलाया गया, जिसके नतीजे चौंकाने वाले रहे। कुछ सप्ताह तक प्याज का रस पीने के बाद इन चूहों का ब्लड शुगर 35 से 50 प्रतिशत तक कम हो गया। दिलचस्प बात यह रही कि प्याज का जूस पीने से चूहों का वजन भी कंट्रोल रहा।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group