गंदे डोरमैट की इस तरह करें सफाई

0
332

Doormat Cleaning: जितना जरूरी घर को साफ करना है। उससे भी ज्यादा जरूरी है कि आप अपने घर के डोरमैट को भी साफ रखें। पैरों को साफ और सूखा रखने के लिए डोर मैट हमारे सबसे ज्यादा उपयोग करते है। डोरमैट को साफ करने के लिए वक्त निकालना एक परेशानी का सबब लग सकता है, लेकिन गंदे मैट की वजह से पैर साफ नहीं हो पाते और फिर गंदगी फर्श और बिस्तर से लेकर सोफे तक फैल जाती है और इससे कई बीमारियों का जन्म हो सकता है। इसलिए दरवाजे के पायदान को नियमित रूप से साफ करना जरूरी है। आज इस लेख में घर के पायदान को साफ करने का टिप्स बता रहे हैं।

डोरमैट की सफाई के टिप्स

डोरमैट मैट क्लीनर, हल्के डिटर्जेंट और पानी की मदद से साफ किया जा सकता है। इसके रंगों को बरकरार रखने के लिए इसे धूप के बजाए पंखे में सुखाएं।

नारियल की रस्सी से तैयार डोरमैट बेहद टिकाऊ तो होती है इसमें ज्यादा से ज्यादा पानी अब्जॉर्ब हो जाता है। इसे वैक्यूम क्लीनर से साफ किया जा सकता है। इसके अलावा आप कॉर्नस्टार्च और बेकिंग सोडा को मिक्स करके एक पाउडर तैयार कर लें और फिर पानी की मदद से साफ कर लें।

इन बातों का रखें ख्याल

वैक्यूम क्लीनर की मदद से डोरमैट को हर हफ्ते साफ करें, इससे गंदगी नहीं जमेगी।
डोरमैट से धूल हटाने का सबसे आसान तरीका है इस पीटकर या हिलाकर डस्ट निकालना।
डोरमैट को साफ करने के लिए स्ट्रॉन्ग डिटर्जेंट के इस्तेमाल से बचें, इसकी जगह आत बेकिंग सोडा का यूज कर सकते हैं।