Thursday, September 19, 2024
Homeलाइफस्टाइलगर्मी में चाहिए ठंडक तो घर पर बनाएं फालसा का शरबत, गैस...

गर्मी में चाहिए ठंडक तो घर पर बनाएं फालसा का शरबत, गैस की समस्या होगी दूर

Falsa Sharbat: इस भीषण गर्मी में ड्रिंक्स लोगों को काफी अच्छे लगते है। आज हम आपको बताएंगे किस तरह फालसा का शरबत बना सकते हैं। यह आसान सी रेसिपी इस तपिश वाली गर्मी में पेट की हर समस्या को दूर करेंगी।
फालसा एक बेहद ही हेल्दी और पौष्टिक फल है। यह गर्मी के मौसम में मिलता है। क्या आप जानते हैं कि फालसा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह गर्मी में होने वाली बीमारियों से आपको बचाकर रखता है। फालसा फल गुणों की खान है। आप इस छोटे-छोटे गोल फल को खाने के साथ ही इसका शरबत भी बनाकर पी सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम, विटामिंस, फॉस्फोरस, कैल्शियम आदि पाया जाता है।

फालसा का शरबत बनाने की रेसिपी बहुत ही ईजी है, जिसे आप कम सामग्री में बहुत जल्दी बना सकते है। फालसा का यह शरबत उनके लिए बेहद फायदेमंद है, जिन्हें अक्सर ब्लोटिंग, अपच, गैस की समस्या बनी रहती है। यह एक ऐसा हेल्दी टॉनिक है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।

फालसा का शरबत

सामग्रीः फालसा-250 ग्राम, पानी-100 मिली, जीरा-1 छोटा चम्मच।
विधि: फालसा का शरबत बनाने के लिए ताजे फल का इस्तेमाल करना चाहिए।
फालसों को अच्छी तरह से पानी से साफ कर लें।
100 एमएल पानी डालें उसमें फालसा भी डाल दें और अच्छी तरह से पीस लें।
इसमें जीरा डालकर फिर से पीस लें।
गिलास में इसे निकाल कर सर्व करें।
फालसे का शरबत पीने के कई सेहत लाभ भी हो सकते हैं।
आप इसे सुबह भी पी सकते हएैं यदि आपको ब्लोटिंग, अपच, गैस की समस्या को दूर करता है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group