Friday, March 29, 2024
Homeलाइफस्टाइलInflammation : ठंडी में आप भी हैं स्‍वेलिंग से परेशान ! तो...

Inflammation : ठंडी में आप भी हैं स्‍वेलिंग से परेशान ! तो जाने आपकी डाइट में शामिल फूड फायेमंद है या नुकसानदायक…

Inflammation : सुजन आने के वैसे तो कई सारे कारण हो सकते है पर कई बार कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से भी सुजन आने लगती है या अधिक बढ़ जाती है। साथ ही कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे भी होते है जो सुजन को कम करने के लिए बहुत उपयोगी होते है।ऐसे खाद्य पदार्थों को अगर अपनी डाइट में शामिल कर लिया जाये तो इससे सुजन की इस समस्या से बहुत हद तक छुटकारा पाया जा सकता है।

शरीर में सुजन रहने के कारण हमारा वजन ज्यादा नजर आता है।कभी-कभी कुछ बीमारी के कारण भी बॉडी में सुजन आ जाती है जैसे आर्थराइटिस या थायराइड आदि बीमारियों के होने के कारण भी शरीर में सुजन बनी हुई रहती है। शरीर में सुजन आने का एक कारण ऊतको में किसी प्रकार की खराबी भी हो सकता है।

शरीर में सूजन कम करने के लिए खाएं ये फूड्स

शरीर में सूजन की समस्या होने पर डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। दरअसल, लंबे समय तक सूजन की परेशानी होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याएं जैसे- अर्थराइटिस, जोड़ों में दर्द इत्यादि। तनाव, शारीरिक गतिविधि का कम होना, सूजन पैदा करने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से शरीर में सूजन की परेशानी बढ़ने का खतरा अधिक होता है। ऐसे में हमें अपने आहार में कुछ ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए, जिससे सूजन की परेशानी कम हो सके। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिससे सूजन की परेशानी को कम किया जा सकता है।

food

बेरीज

शरीर में सूजन की परेशानी को दूर करने के लिए आप अपने आहार में बेरीज को शामिल कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरी, ब्लूडबेरीज, रसबेरीज और ब्लैकबेरीज जैसे कई ऐसे बेरीज हैं, जो एंटी-इंफ्लेमेटीरी गुणों से भरपूर होते है। इन बेरीज के सेवन से शरीर में सूजन की परेशानी को दूर किया जा सकता है। 

फैटी फिश

सूजन को कम करने के लिए फैटी फिश का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह ओमेगा- 3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। यह फैटी एसिड ईकोसापेंटेनोइक एसिड (ईपीए) और डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड (डीएचए) प्रमुख स्त्रोत होता है, जो सूजन को कम करने में प्रभावी है।फैटी फिश एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर में कई तरह की समस्या जैसे- डायबिटीज, किडनी डिजीज, हार्ट हेल्थ इत्यादि को दूर करने में लाभकारी हो सकता है। 

हल्दी

हल्दी में सूजनरोधी गुण पाया जाता है, जो शरीर में सूजन की परेशानी को दूर करने में दरअसल, हल्दी में करक्यूमिन नामक यौगिक पाया जाता है, जो सूजन को कम करने में प्रभावी है। हल्दी के इस्तेमाल से अर्थराइटिस, जोड़ों में दर्द इत्यादि में होने वाले सूजन को कम करने का गुण होता है। ऐसे में हल्दी का इस्तेमाल आप अपने खाने में आसानी से कर सकते हैं। 

ग्रीन टी

ग्रीन टी शरीर की कई परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। यह वजन कम करने से लेकर कई अन्य समस्याओं जैसे- अल्जाइमर, हार्ट से जुड़ी समस्या इत्यादि को दूर करने में प्रभावी है। ग्रीन टी में भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो सूजन को कम करने का गुण पाया जाता है। यह शरीर के सूजन को दूर कर सकता है। 

काली मिर्च

काली मिर्च सूजन की समस्याओं को दूर करने में प्रभावी है। यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर होता है। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो सूजन को कम करने में प्रभावी है।

मशरुम

शरीर में सूजन को कम करने के लिए मशरुम को आप अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें सेलेनियम, कॉपर, एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने का गुण रखते ह ैं। 

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट का सेवन करने से शरीर में सूजन को कम किया जा सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो सूजन को कम कर सकता है। साथ ही इसके सेवन से बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी दूर कर सकते हैँ। 

नट्स

नट्स में सभी आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते है।नट्स जैसे- अखरोट और बादाम आदि में इंफ्लेमेशन-फाइटिंग मोनोसेचुरेटेड फैट होता है जो शरीर से सूजन को कम कर दर्द से राहत प्रदान करता है।यह शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और फाइबर भी प्रदान करता है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो स्टैमिना को बढ़ाता है। सुजन को कम करने ये लिए इसे अपनी डाइट में जरुर शामिल करे।इससे सेहत भी अच्छी बनी रहती है और अखरोट मानसिक विकास के लिए भी बहुत लाभदायक होता है।

हरी सब्ज़ियाँ

कई ऐसी हरी सब्ज़ियाँ होती है जिनमे पर्याप्त मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो शरीर के सूजन को कम करने में बहुत सहायक होते है और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में मदद करते हैं।इस सब्जियों में मुख्य रूप से स्प्राउंट्स, ब्रोकली और पालक आदि में पर्याप्त मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं।साथ ही इसमें आयरन भी भरपूर होता है। इन सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत लाभकारी होता है

चेरी

सेब और चेरी भी सुजन को कम करने में बहुत सहायक होते है।इन फलों में कुएरसेटिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो सुजन को कम करने में मदद करता है, इसलिए इनका सेवन करना बहुत अच्छा होता है।

लहसुन

लहसुन में भी कुएरसेटिन भरपूर मात्रा में होता है।लहसुन और प्याज में ऐसे गुण मौजूद होते है जो शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते है।इससे सुजन को भी कम किया जा सकता है।

ऐसे आहार जो सुजन को बढ़ाते है

अत्यधिक सुजन बने रहने के कारण कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।सुजन के कारण जोड़ों में परेशानी आने लग जाती है। ज्यादा सुजन जोड़ो और आंतो पर भी नुकसान पहुंचा सकती है।इसके अतिरिक्त सुजन के कारण कैंसर का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है। दिल के रोगों का खतरा भी बढ़ सकता है।ये आपकी हड्डियों को कमजोर बना सकती है और आपके शरीर में चर्बी की मात्रा को भी बढ़ा सकती है।
अल्जाइमर जैसे रोग का खतरा भी बढ़ सकता है इसलिए सुजन पर नियन्त्रण पाना बहुत जरूरी है। ऐसे खाद्य पदार्थ जो सुजन को बढ़ाते है उनसे परहेज रखना बहुत आवश्यक है।

चीनी

चीनी की अधिकता सुजन को बढ़ाने में मदद करती है।चीनी के अत्यधिक सेवन से सुजन के अलावा मधुमेह, मोटापा, हृदय रोग और दांतों की समस्याओं जैसी परेशानी भी हो सकती है।जितना हो सके चीनी का कम मात्रा में सेवन करे। इससे लम्बे समय तक रोगों से बचा जा सकता है।

जंक फूड

ये जंक फूड आज कल युवाओं और बच्चों की पसंद बनते जा रहे है जो सुजन और मोटापे को बढ़ाने में बहुत मददगार होते है।इसलिए इनसे दूरी बनाकर रखना ही अच्छा विकल्प होता है।

लाल मांस व धुम्रपान और अल्कोहल

ये सुजन को बढ़ावा देने का काम करता है साथ ही ये स्वास्थ्य पर भी गलत असर डालता है।ज्यादा शराब का सेवन करना भी सुजन को बुलावा दे सकता है।

तेल

अत्यधिक फैटी एसिड वाले आयल शरीर में सुजन को बढ़ाने में मदद करते है।ये तेल केलेस्ट्रोल के स्तर को भी बढ़ावा देते है, इसलिए सेहत को ध्यान में रखकर ही तेल का चुनाव करे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group