Sunday, June 4, 2023
Homeनारी विशेषEgg Fried Noodles Recipe : इस तरह बनाएं टेस्टी एग फ्राइड नूडल्स...

Egg Fried Noodles Recipe : इस तरह बनाएं टेस्टी एग फ्राइड नूडल्स…

Egg Fried Noodles Recipe : बच्चों को नूडल्स खाना बहुत पसंद होता है। ऐसे में आप चाहें तो इन नूडल्स को पौष्टिक और सेहतमंद बना कर तैयार कर सकती हैं। वो सब्जियां जिन्हें बच्चे अक्सर खाने से मना कर देते हैं। उन्हें आप नूडल्स के साथ मिलाकर बच्चों को परोस सकती हैं। सर्दियों में अंडे बच्चों को ठंड से बचा सकते हैं। तो अगर बच्चों को टेस्टी और पौष्टिक दोनों साथ में खिलाना है तो एग नूडल्स बनाकर खिलाएं। इसे खाने के बाद बच्चे बाहर का जंकफूड खाना भी भूल जाएंगे और उनका पेट भी भर जाएगा। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें एग फ्राइड नूडल्स।

सामग्री :

तीन से चार अंडे, एक पैकेड उबली नूडल्स, एक चम्मच सोया सॉस, एक चम्मच चिली सॉस, एक चम्मच रेड चिली सॉस, स्वादानुसार काली मिर्च, नमक स्वादानुसार, तेल, लहसुन बारीक कटा हुआ, आधा कप बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च, हरी प्याज बारीक कटी करीब आधा कप, एक प्याज बारीक कटा हुआ।

विधि :

सबसे पहले अंडे को तोड़कर किसी बाउल में रख लें। इसमे नमक और काली मिर्च डालकर मिलाएं। अच्छी तरह से अंडे को फेंट लें। अब गैस पर कड़ाही गर्म करें और अंडे का घोल डालकर पकाएं। अंडे की भुर्जी बना लें और इसे किसी प्लेट में निकालकर रख लें।

अब कड़ाही को दोबारा से गर्म करें। जब कड़ाही गर्म हो तो दो चम्मच तेल डाल दें। इसमे लहसुन डालें। कुछ सेकेंड भूनने के बाद शिमला मिर्च और हरी प्याज डाल दें। अच्छी तरह से दोनों चीज को भून लें। स्वादानुसार नमक मिला दें। ध्यान रहे कि नमक कम ही हो क्योंकि सोया सॉस के साथ ही अंडे की भुर्जी में भी आपने नमक डाला है। प्याज और शिमला मिर्च के अच्छी तरह से भुन जाने के बाद उबले नूडल्स को डाल दें। साथ में सोया सॉस, चिली सॉस, रेड चिली टोमैटो सॉस डालें। साथ में व्हाइट विनेगर भी डाल दें।

सभी चीजों को मिक्स करते हुए अंडे की भुर्जी भी नूडल्स के साथ मिला दें। जिससे कि सारी चीजें एकसाथ मिल जाएं। बस तैयार है गर्मागर्म एग फ्राइड नूडल्स।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

Join Our Whatsapp Group