Thursday, February 6, 2025
Homeलाइफस्टाइलRecruitment 2023 : महिलाओं के लिए सेना में भर्ती होने का मौका,...

Recruitment 2023 : महिलाओं के लिए सेना में भर्ती होने का मौका, आवेदन बिल्‍कुल फ्री, 10वीं पास महिला जल्‍द करें आवेदन…

Recruitment 2023: भारतीय सेना में अग्निपथ स्कीम के तहत लड़के ही नहीं, लड़कियां भी अग्निवीर बन सकती हैं। भारतीय थल सेना ने महिला अग्निवीर भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। महिला अग्निवीर भर्ती 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया भी एक मार्च से शुरू हो चुकी है। यदि आप भी भर्ती होना चाहती हैं तो सेना की भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।

रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 17 अप्रैल

पुरुषों की तरह महिला अग्निवीरों की भी भर्ती चार साल के लिए होगी। महिलाएं सेना में अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल (एविएशन/अम्युनिशन एग्जामिनर), क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन 10th पास और 8th पास पदों पर भर्ती हो सकती हैं। भारतीय सेना में महिला अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 17 अप्रैल 2023 है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

महिला अग्निवीर जनरल ड्यूटी (मिलिट्री पुलिस) के लिए कम से कम 45 फीसदी मार्क्स के साथ 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही लाइट मोटर व्हीकल का ड्राइविंग लाइसेंस हो तो ड्राइवर पद के लिए वरीयता मिलेगी।

एज लिमिट

महिला अग्निवीर बनने की उम्र कम से कम 17.5 साल और अधिकतम 21 साल होनी चाहिए। डिफेंस पर्सन की वीरांगनाओं के लिए उम्र सीमा 30 साल है।

फिजिकल पैरामीटर्स

लंबाई- 162 सेमी। भारतीय गोरखा उम्मीदवारों को चार सेमी की छूट मिलेगी।

वजन- आर्मी के मेडिकल स्टैंडर्ड के अनुसार।

सीना- सीना कम से कम पांच सेमी फूलना चाहिए।

फिजिकल फिटनेस

7 मिनट 30 सेकेंड में 1.6 किमी दौड़ना होगा।

10 फीट लंबी कूद और 3 फीट ऊंची कूद कूदनी होगी।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group