Under Eye Mask: खराब लाइफ स्टाइल या नींद पूरी न होने की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे या डार्क सर्कल होने की समस्या होने लगती है। लड़कियां डार्क सर्कल ठीक करने के लिए कई तरह के नुस्खे आजमाती हैं और महंगे उत्पादों का इस्तेमाल भी करती हैं। लेकिन आंखों के नीचे के काले घेरे कम नहीं होते हैं। आज हम आपके लिए चावल का आटा अंडर आई मास्क लेकर आएं। इस मास्क से आंखों के नीचे का कालापन दूर होता है। अगर आप भी डार्क सर्कल की समस्या से परेशान हैं, तो यहां बताए गए होममेड अंडर आई मास्क का इस्तेमाल करें।
चावल का आटा अंडर आई मास्क बनाने की विधि
आवश्यक सामग्रीः चावल का आटा 1 चम्मच, मलाई 1 चम्मच।
बनाने की विधि और इस्तेमाल का तरीका
एक बाउल लें
चावल का आटा 1 चम्मच और मलाई 1 चम्मच डालें।
दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें।
चावल का आटा अंडर आई मास्क बनकर तैयार हो चुका है।.
चावल का आटा अंडर आई मास्क लगाने से पहले चेहरे को धो लें।
मास्क को अपनी आंखों के नीचे अच्छे से लगाएं।
हल्के हाथों से रब करके मसाज भी कर सकते हैं।
इसके बाद आप मास्क को अच्छी तरह से सूखने तक छोड़ दें।
पानी से चेहरे को धोकर साफ कर लें।
इस मास्क को रोजाना आजमाएं।
डार्क सर्कल्स की समस्या कम हो जाएगी।
आलू और गुलाब जल अंडर आई मास्क
सामग्री: 1 आलू ,गुलाब जल -1 /2 चम्मच।
बनाने की विधि और इस्तेमाल का तरीका
आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें।
कद्दूकस किए गए आलू में गुलाब जल मिलाएं और पेस्ट तैयार करें।
पहले चेहरा क्लीन्जर से साफ करें।
मास्क को आंखों के नीचे अच्छी तरह से लगाएं।
20 मिनट तक आंखें बंद करके आराम से लेट जाएं।
20 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें।
इस अंडर आई मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 3 बार करें।
बहुत जल्द ही आंखों के नीचे डार्क सर्कल से छुटकारा मिलेगा।
यह आई मास्क पूरी तरह से प्राकृतिक हैं और इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं है, लेकिन संवेदनशील त्वचा पर इनके इस्तेमाल से पहले टेस्ट करना न भूलें।