9 शादियां करके इंटरनेट पर मचाई सनसनी, जानिए कैसे रखते हैं अपनी फिटनेस का ख्याल

0
437

Fitness care: इस महंगाई में जहां लोग शादी करने से डर रहे हैं।, ऐसे वक्त में जब ये सुनने को मिले कि एक शख्स ने 9 शादियों की हैं। लेकिन ब्राजील में एक इंसान ऐसा है जिसने एक नहीं, दो नहीं बल्कि 9 लड़कियों से शादी की है। आखिर वो इतनी वाइफ मेंटेन कैसे करता है और फिटनेस के लिए क्या-क्या खाता है। बता दें कि इस शख्स की लाइफस्टाइल बेहद शानदार है, पिछले कुछ वक्त से इसने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरीं हैं।

इस शख्स का नाम आर्थर ओ उरसो है, और वो पेशे से मॉडल हैं, इसने 9 शादियां करके इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी। आर्थर ओ उरसो अपनी सभी पत्नियों के साथ एक छत के नीचे रहते हैं। उन्होंने सभी वाइफ के साथ सोने के लिए एक मास्टर बेड बनवा रखा है।

फिटनेस का पूरा ख्याल रखते

आर्थर अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखते है। इसके लिए वो हेवी वर्कआउट और स्ट्रिक्ट डाइट का भी सहारा लेते हैं, ताकि मॉडलिंग के करियर में कोई परेशानी पेश न आए। वो मिडियम कार्ब्स के साथ हाई फाइबर और हाई प्रोटीन डाइट लेते है। उनके लिए अंडे की सफेदी प्रोटीन का मेन सोर्स है, इसके अलावा वो फैटी फिश, रेड मीट और पनीर भी खाते हैं। फाइबर हासिल करने के लिए वो बोकचॉय, लेट्यूस जैसी सब्जियां और कई तरह के फ्रूट्स खाना पसंद करते हैं।

आर्थर ओ उरसो हेवी वर्कआउट करते हैं

Untitled 2 copy 15

बॉडी को फिट रखने के लिए आर्थर ओ उरसो हेवी वर्कआउट का सहारा लेते हैं, ताकि उनके मसल्स टोंड रहें। वो कैलोरी बर्न करने के लिए वेट ट्रेनिंग करते हैं, साथ हीं वो कार्डियो के जरिए पसीना बहाने से पीछे नहीं हटते। आर्थर की कई पत्नियां भी उनके साथ जिम में वर्कआउट करती हैं। आउटडोर एक्सरसाइज के तौर पर आर्थर को साइकलिंग और स्वीमिंग करने का भी शौक है।