Saturday, July 27, 2024
Homeलाइफस्टाइलSprouts Benefits: नाश्ते में शामिल करें स्‍प्राउट, तेजी से कम होगा वजन,...

Sprouts Benefits: नाश्ते में शामिल करें स्‍प्राउट, तेजी से कम होगा वजन, जानें अंकुरित के अनाज फायदे और नुकसान

Sprouts Health Benefits: अंकुरित अनाज (Sprouts) को सुपरफूड कहा जाता है। इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसकी मदद से आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं। अगर आप भी वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं। इस समस्या से बचने के लिए हमें अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। अंकुरित अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं। जो वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है। अंकुरित अनाजों के नियमित नाश्ते के रूप में सेवन से आपके शरीर को ऊर्जा मिलती है, आपका एनर्जी लेवल बढ़ता है, चेहरे की चमक में आती है और वजन भी नहीं बढ़ता है। अंकुरित अनाज में प्रोटीन, विटामिन की भी अच्छी मात्रा होती है। इसलिए जिन लोगों को वजन कम करना हो उनके लिए अंकुरित अनाज बेहद फायदेमंद है।

ज्यादातर डाक्टर यही सलाह देते हैं दिन भर की ली जाने वाली कैलोरी में सुबह के नाश्ते में जितनी ले ली जाएं, उतना अच्छा। इसीलिए सुबह के नाश्ते में अंकुरित अनाज खाने की सलाह दी जाती है। यह एक लाभदायक और पौष्टिक नाश्ता है। इसलिए अंकुरित अनाज को नाश्ते में शामिल करना एक अच्छा विकल्प है। अंकुरित अनाज में कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं अंकुरित अनाज के कई तरह के लाभ होते हैं। जिसके बारे में हम इस लेख में हम आपको बताएंगे।

स्प्राउट्स खाने के फायदे-

इम्यूनिटीः आपके इम्यून सिस्टम को कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिन्हें स्प्राउट्स आसानी से पूरा कर सकते हैं। स्प्राउट्स शरीर को मजबूती देने के साथ-साथ विभिन्न आंगों के कार्यों में भी योगदान देते हैं। ये बीमारी से लड़ने के लिए आपके इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करता: स्प्राउट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है। ये उन लोगों को फायदे पहुंचा सकता है, जिन्हें गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने की जरूरत होती है। अंकुरित अनाज में विटामिन होता है। ऐसा माना जाता है कि वक्त के साथ अंकुरित अनाज का सेवन करने से आपकी आंखों की रोशनी में सुधार होता है।

वजन घटाने में मददगार-

स्प्राउट्स में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। यही वजह है कि स्प्राउट्स आपके पेट को लंबे समय तक फुल रखते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। इसलिए वजन घटाने की कोशिश में जुटे लोगों के लिए यह एक फायदेमंद सुपरफूड है।

डायबिटीज के लिए अंकुरित अनाज के फायदे

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो खुद तो शरीर को प्रभावित करती है लेकिन साथ ही साथ और भी कई बीमारियों को साथ लाती है। नियमित और संयमित खान-पान इस बीमारी को हराया जा सकता है। जब बात नियमित और संयमित खान-पान की चल रही हो तो हम अंकुरित अनाज को कैसे भूल सकते हैं। मधुमेह में ब्रोकली स्प्राउट बेहतर माना गया है। टाइप 2 मधुमेह के रोगियों में ग्लूकोज नियंत्रण का यह बेहतर स्रोत होती है। ब्राकली इंसुलिन प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाती है।

पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत-

अंकुरित अनाज में मौजूद फाइबर पेट के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह भी कहा जाता है कि ये आपके पेट में पीएच लेवल को स्टेबल रखते हैं और एसिडिटी को कम करते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद –

स्प्राउट्स डैंड्रफ और बालों के वक्त से पहले सफेद होने की समस्या को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। ये बालों की ग्रोथ में भी मदद करता है।

स्प्राउट्स के नुकसान

अंकुरित अनाजयानि जिन अनाजों में अंकुर निकल आते हैं, उन्हें अंकुरित अनाज कहा जाता है। अंकुरण की यह प्रक्रिया तब शुरू होती है, जब बीज कई घंटो तक पानी में भिगोए जाते हैं। भीगे बीजों के सही नमी और तापमान के संपर्क में आने के बाद अंत में जो रह जाता है, उसे ही स्प्राउट या अंकुरित अनाज कहा जाता है।

(Sprouts) अंकुरित अनाज कई तरह के होते हैं। कुछ प्रमुख दालों को भी अंकुरित किया जाता है। बीन्स और मटर के भी अंकुरित स्प्राउट होते हैं। इनमें दाल, चना, मूंग, बीन्स, सोयाबीन, राजमा व हरे मटर भी शामिल हैं। सब्जी या पत्तेदार स्प्राउटस में ब्रोकली, मूली, सरसों का साग और मेथी अंकुरित आहार हो सकते हैं।
अंकुरित अनाज में भुटटा, चावल, कुटटू, क्विनोआ, जई और अमरंथ स्प्राउट्स शामिल है।
नट और बीज के स्प्राउट में मूली के बीज, बादाम, कददू, तिल और सूरजमुखी के बीज शामिल हैं।
उपरोक्त सभी अंकुरित आहारों के लगभग एक जैसे ही लाभ हैं।

अंकुरित अनाज के फायदे

अंकुरित अनाज के अनगिनत फायदे होते हैं। शरीर फिट रहता है। मोटापा नहीं आता। पेट के लिए लाभदायक होते हैं। इनमें फाइबर कंटेट होता है, जो किसी भी तरह की पेट की बीमारी के लिए अच्छा होता है। कॉलेस्ट्राल कंट्रोल रखता है। एनर्जी देता है। स्किन के लिए रामबाण जैसा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments