Yoga for weight loss: योग स्वस्थ रहने का सबसे आसान तरीका है। इसके नियमित अभ्यास से न सिर्फ आपका शरीर स्वस्थ रहता है। बल्कि योग से इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है। योग का नियमित अभ्यास बहुत फायदेमंद माना जाता है। योग के कई आसन हैं। इन्हीं में से एक हैै हलासन, इस आसन को करते समय शरीर हल की तरह दिखता है, इसलिए इसे हलासन कहते हैं। नियमित रूप से इसका अभ्यास करने से मोटापा, कब्ज, अपच और एसिडिटी की समस्या दूर हो सकती है।
मोटापा शुगर, बीपी जैसी अन्य समस्याओं को जन्म देता है। अगर आपको भी एसिडिटी या मोटापे की शिकायत है तो अपने रूटिन में हलासन को जरूर शामिल करें। एसिडिटी होने पर व्यक्ति खाना खाते ही सीने में जलन, खट्टी डकार और पेट फूलने जैसी समस्याओं की शिकायत करने लगता है।
हलासन करने का तरीका
हलासन दो शब्दों ‘हल’ और ‘आसन’ से मिलकर बना है। इस योग को करने में शरीर की मुद्रा हल की तरह होती है।
अंग्रेजी में इस आसन को ‘प्लो पोज’ (Plow Pose) कहते हैं।
हलासन करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेटकर अपने दोनों हाथों को शरीर के पास रखें और हथेलियां को जमीन की तरफ रखें।
सांस भीतर की तरफ खींचते हुए अपने पैरों को धीरे-धीर उठाते हुए 90 डिग्री का कोण बनाएं।
पीठ को भी ऊपर की तरफ उठाते हुए सांस को बाहर छोड़ते जाएं। अब धीरे-धीरे अपने पैरों के पंजों को जमीन से छूने की कोशिश करें।
ऐसा करते समय सांसों को भीतर की तरफ लें।
इस स्थिति में 30 सेकेंड तक बने रहने के बाद धीरे-धीरे अपनी पहली अवस्था में लौट आएं।
हलासन करने के फायदे-
हलासन वजन घटाने में मदद करता है।
शुगर लेवल को कंट्रोल करता है।
हलासन पाचन तंत्र के अंगों की मसाज करता है और पाचन सुधारने में मदद करता है।
रीढ़ की हड्डी में लचीलापन बढ़ाता है।
कमर दर्द में आराम देता है।
हलासन का अभ्यास स्ट्रेस और थकान से निपटने में भी मदद करता है।
इसके नियमित अभ्यास से दिमाग को शांति मिलती है।