Friday, September 20, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशमध्य प्रदेश में प्री-मानसून की एंट्री, तेज हवाएं के साथ पड़ेंगी बौछारें,...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की एंट्री, तेज हवाएं के साथ पड़ेंगी बौछारें, इन जिलों में अलर्ट

Bhopal: राजधानी भोपाल में प्री मानसून ने दस्तक दे दिया है, जिसके कारण भोपाल और इंदौर में कल से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। वहीं चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कमजोर होने से इसकी स्पीड तेज हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 4 से 5 दिन में पूरे मध्य प्रदेश में मॉनसून का असर देखने को मिलेगा।

तापमान में गिरावट

प्री मानसून दस्तक से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 48 घंटों मेंरुक-रुक कर हुई बारिश के बाद राज्य में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

भोपाल में लगातार 27 जून तक तेज बारिश होने के आसार है, जिसके चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट भी होगी। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में 26 जून तक कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। फिलहाल जबलपुर सहित पूर्वी मध्य प्रदेश में प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि यह मॉनसून दक्षिणी मध्य प्रदेश से प्रवेश करेगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के जबलपुर, शहडोल और नर्मदा पुरम संभाग में मानसून दस्तक देगा। साथ ही विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मध्यप्रदेश में मानसून दस्तक दे देगा

मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश दर्ज की गई वह प्री-मानसून बारिश थी। मौसम विभाग के अनुसार आज से मध्यप्रदेश में मानसून दस्तक दे देगा। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर और राजगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रविवार को रायसेन, सीहोर, गुना , श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर में भारी बारिश होने के आसार हैं।

भोपाल मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक आर बालासुब्रमण्यम ने कहा, ‘दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 24 या 25 जून को मध्य प्रदेश में पहुंचने की संभावना है। इसके 26 या 27 जून को राजधानी भोपाल पहुंचने की उम्मीद है।’ 29 जून तक, इसके पूरे राज्य को कवर करने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group