मुंबई : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को दिल का दौरा पड़ा है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को शाम के समय कार्डियक अरेस्ट हुआ। जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। वो इस वक्त आईसीयू में एडमिट हैं। बता दें कि शाहनवाज हुसैन बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और वह बिहार सरकार में उद्योग मंत्री भी रहे हैं।
बता दें कि शाहनवाज हुसैन बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और वह बिहार सरकार में उद्योग मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा वह तीन बार लोकसभा सांसद और एक बार बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।
शाहनवाज हुसैन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। वो बीजेपी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी के सदस्य भी हैं। वो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में सिविल एविएशन मंत्री और कपड़ा मंत्री भी रह चुके हैं। वो 9 फरवरी 2021 से 9 अगस्त 2022 तक बिहार सरकार के उद्योग मंत्री भी रहे हैं। 1968 में बिहार में सुपौल में जन्मे शाहनवाज हुसैन ने पटना और दिल्ली से पढ़ाई की। उन्होंने विलियम्स हाई स्कूल, सुपौल से अपने उच्च माध्यमिक शिक्षा पूरी की।
शाहनवाज हुसैन ने एक हिंदू ब्राह्मण महिला रेनू शर्मा से शादी की। दोनों के दो बेटे भी हैं। वह तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं।साल 1999 में वो पहली बार लोकसभा चुनाव जीते। इसके बाद 2006 में भागलपुर में उपचुनाव के दौरान वो जीतकर आए। साल 2009 लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने जीत दर्ज की थी।