Cafe Blast:रामेश्वरम कैफे में हुआ विस्फोट, हादसे में कई लोग घायल

0
419

Cafe Blast: बेंगलुरु के राजाजीनगर में द रामेश्वरम कैफे में धमाका हुआ है। इस दौरान हादसे में कई लोगों को चोट लगने की भी जानकारी सामने आ रही है। बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में रामेश्वरम कैफे में विस्फोट के बाद कम से कम चार लोग घायल हो गए। घायलों में तीन कर्मचारी और एक ग्राहक शामिल हैं।शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे एक बैग में रखी किसी वस्तु में विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि रामेश्वरम कैफे में विस्फोट के बाद व्हाइटफील्ड क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त घटनास्थल पर पहुंचे। यह कैफे बेंगलुरु के सबसे लोकप्रिय फूड जॉइंट्स में से एक है।व्हाइटफ़ील्ड के फायर स्टेशन ने कहा कि हमें फोन आया कि रमेश्वरम कैफे में सिलेंडर विस्फोट हुआ है। हम मौके पर पहुँचे और स्थिति का विश्लेषण कर रहे हैं।