Cashew Processing: जानिए कैसे बनता है फैक्ट्री में ये बेशकीमती काजू, देखें वीडियो

0
1482

Prepare Cashews In Factory: ड्राई फ्रूट्स हेल्थ के लिहाज से काफी अच्छे होते हैं। इसका टेस्ट भी लोगों काफी पसंद आता है। दुनिया में कई तरह के ड्राई फ्रूट्स मौजूद हैं। किशमिश, काजू, खजूर से लेकर अखरोट । आमतौर पर अगर मार्केट प्राइस की बात करें तो काजू आठ सौ से बारह सौ और इससे भी अधिक रेंज में आपको मिल जाएगा। काजू खाने में अगर इसे मिलाया जाते तो बेहद ही खास डिश बन जाता है और अगर मीठे के साथ परोसा जाए तो लाजवाब स्वीट डिश बन जाता है। लेकिन अगर आप इसकी मेकिंग की प्रक्रिया देखेंगे तो समझ जाएंगे कि ये इतना महंगा क्यों है?

काजू के पीछे की उत्पत्ति और कठिन प्रॉसेस क्या है, इसका रहस्य आज भी बना हुआ है। फूड व्लॉगर सलोनी बोथरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जो वायरल हो गया है।

काजू को फैक्ट्री में कैसे तैयार किया जाता है। लेकिन यह सब हाथ से किया गया है। असम में स्थित एक फैक्ट्री कंपनी में काजू को तैयार होता हुआ दिखलाया है। दर्शकों को काजू के प्रोडक्शन के कई स्टेप्स के माध्यम से पता चला कि आखिर काजू को तैयार करना कितना कठिन है। प्रक्रिया कच्चे काजू को फावड़े से घुमाने के साथ शुरू होती है, इसके बाद उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार करने के लिए धूप में सुखाया जाता है। कुशल श्रमिकों को काजू के बाहरी हिस्से को तोड़ते हुए और खराब हिस्से को सावधानी से अलग करते हुए दिखाया गया है।

सोशल मीडिया पर असम के काजू फैक्ट्री के इस वीडियो को अभी तक करीब बीस लाख से ज्यादा बार देखा है। लोगों ने इसकी मेकिंग को देखकर हैरानी जताई। कई लोगों ने लिखा कि इसी कारण काजू महंगा आता है। वहीं कई यूजर ने लिखा कि उन्हें पता ही नहीं था कि एक काजू के दाने में इतनी मेहनत होती है।तो आप भी समझ गए ना कि कैसे तैयार होता है आपका पसंदीदा काजू।