लालकृष्ण आडवाणी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा..

    0
    263

    74वें गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे देश में धूम देखने को मिल रही है। देश के कई नेता अपने-अपने घरों और दफ्तरों में तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस की बधाइयां दे रहे है। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी अपने घर पर तिरंगा फहराया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।बता दें कि 74वें गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार BSF के ऊंट दस्ते में महिलाएं नजर आईं है।

    BSF के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, इस बार परेड में सशस्त्र बलों, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, दिल्ली पुलिस, नेशनल कैडेट कोर के साथ-साथ एनएसएस के 16 मार्चिंग दल,19 सैन्य पाइप और ड्रम बैंड शामिल हुए हैं।बता दें कि दिल्ली पुलिस के महिला पाइप बैंड ने पहली बार परेड में हिस्सा लिया। इसका नेतृत्व इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कर्तव्य पथ पर बैंड के साथ मार्च किया। इसके अलावा मार्च के दौरान बैंड ने 'दिल्ली पुलिस सॉन्ग' भी बजाया।

    इसके अलावा सहायक पुलिस आयुक्त के साथ-साथ IPS अधिकारी श्वेता सुगथन ने परेड में पुलिस के दल का नेतृत्व किया।कर्तव्य पथ पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की भी झलकियां दिखी है। अधिकांश झांकियों की थीम 'नारी शक्ति' रही। परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय दीपोत्सव को दिखाया गया। बता दें कि इस बार परेड में पहली बार BSF ऊंट दस्ते की महिला टुकड़ी कदमताल करती नजर आईं।