Saturday, July 27, 2024
Homeदेशटेस्ट ट्यूब बेबी भी बना पिता

टेस्ट ट्यूब बेबी भी बना पिता

मुंबई के जसलोक अस्पताल में 30 साल पहले टेस्ट ट्यूब बेबी लव का जन्म इंट्रासाइटोप्लाज्मिक स्पर्म इंजेक्शन (ICSI) से कराया गया था जो एक एडवांस तकनीक थी। उस समय यह तकनीक बिलकुल नई थी। जिस कपल ने टेस्ट ट्यूब बेबी को जन्म दिया था। उस कपल ने इस टेस्ट ट्यूब बेबी का नाम लव सिंह रखा था। वहीं टेस्ट ट्यूब बेबी लव सिंह अब खुद भी पिता बन चुके हैैं। लव की पत्नी हरलीन कौर ने एक बच्चे को जन्म दिया है और इस तरह टेस्ट ट्यूब बेबी लव सिंह पिता बने हैैं। खुद लव सिंह का जन्म मुंबई के जसलोक अस्पताल में हुआ था और अब लव सिंह के बच्चे का जन्म भी इसी जसलोक अस्पताल में ही हुआ है। लव सिंह अब एक प्रोपर्टी एडवोकेट के रूप में मुंबई में काम करते हैैं। लव के जन्म के समय की डाक्टर फिरोजा पारीख जिन्होंने आईसीएसआई तकनीक भारत इंट्रोड्यूस कराया था उनकी ही देखरेख में लव सिंह के बच्चे का जन्म भी हुआ है। डा. फिरोजा पारीख बताती हैैं कि लव की पत्नी का गर्भधारण नेचुरल था लेकिन उनके परिवार ने उनके बच्चे को जन्म देने की जिम्मेदारी मुझे ही दे रखी थी। लव सिंह के नवजात और उनकी पत्नी की अस्पताल से छुïट्टी हो चुकी है और दोनों स्वस्थ हैैं। डॉ. पारीख 1989 में येल यूनिवर्सिटी से वापस लौटी थीं। इसके बाद भारत में उन्होंने आईसीएसआई तकनीक पर शोध किया और फिर एक स्पर्म से गर्भधारण को लेकर उन्होंने उपलब्धि हासिल की। उन्होंने कहा, हमें स्पर्म एग में इन्सर्ट कराने में चार साल का वक्त लग गया। यह इंसान के बाल से भी कई गुना पतला होता है। बता दें कि लव सिंह आईसीएसआई तकनीक से जन्म लेने वाले दक्षिण एशिया देशों के पहले व्यक्ति हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments