उज्जैन। उज्जैन से दुखद समाचार मिला है। यहां गुरुवार को सुबह महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा का 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे गुदरी स्थित घर से महाकाल मंदिर जाने के लिए निकले थे। महाकाल मंदिर पहुंचने पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसे देखते हुए तत्काल उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने प्रथम दृष्टया बताया कि अशोक शर्मा की मौत हृदयागति रुकने की वजह से हुई है। अशोक शर्मा की मौत पर उज्जैन में शोक की लहर व्याप्त है। श्री शर्मा मिलनसार व्यक्ति होने के साथ-साथ धार्मिक प्रवृत्ति के थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक जताया है। । वह प्रतिदिन की तरह बाबा महाकाल के दर्शन करने घर से निकले थे और मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन करने ही वाले थे कि इसके पहले मंदिर के बाहर बनी मोनू तिवारी की दुकान पर अचानक उनकी तबीयत खराब हुई इसके बाद उन्हें ई-रिक्शा से तत्काल अवंती हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन यहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जाता है इसके पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
RELATED ARTICLES
Contact Us
Owner Name: