Sunday, September 8, 2024
HomeखेलIPL 2023 में वापसी करेंगे क्रिस गेल, इस बार खास अवतार में...

IPL 2023 में वापसी करेंगे क्रिस गेल, इस बार खास अवतार में आएंगे नजर… 

वेस्टइंडीज के क्रिस गेल IPL के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं। उन्होंने अपने IPLकरियर में अलग-अलग टीमों के लिए बल्लेबाजी की, लेकिन बैंगलोर के लिए उनका प्रदर्शन कमाल का रहा। इसी टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली थी। गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175 रन बनाए थे। उन्होंने आईपीएल में अपना आखिरी मैच 2021 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था। इसके बाद से गेल आईपीएल से बाहर हैं। 

साल 2022 में क्रिस गेल किसी टीम का हिस्सा नहीं थे। वह पूरे टूर्नामेंट में नहीं खेले। मेगा ऑक्शन में भी उन्होंने अपना नाम नहीं दिया था। अब खबर आ रही है कि गेल आईपीएल 2023 में वापसी करने वाले हैं। हालांकि, इस बार वह बल्लेबाज के रूप में नहीं, बल्कि कमेंटेटर और क्रिकेट पंडित के रोल में दिखेंगे। जियो सिनेमा के ट्वीट के जरिए गेल की वापसी के बारे में बताया गया है। गेल अपने अंदाज के चलते आईपीएल के सबसे लोकप्रिय विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं। वह तूफानी अंदाज में रन बनाने के अलावा अपने मस्ती भरे अंदाज के लिए भी दर्शकों को पसंद आते हैं। हालांकि, गेल की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है।

कैसा रहा गेल का आईपीएल करियर?
साल 2008 में दिल्ली की टीम के खिलाफ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले गेल ने दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में कुल 142 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 39.72 के औसत और 148.96 के स्ट्राइक रेट से 4965 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 175 रन रहा। इस दौरान उनके बल्ले से छह शतक निकले और उन्होंने 31 अर्धशतक भी लगाए। गेल ने 175 रन की पारी के दौरान 17 छक्के लगाए थे। वह आईपीएल में 400 से ज्यादा चौके और 350 से ज्यादा छक्के भी लगा चुके हैं। 

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group