अलीगढ़ । उत्तर प्रदेश शासन की नगरों में सुव्यवस्थित एवं विकास की सर्वोच्च प्राथमिकता की मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) (सी.एम. ग्रिड्स) के अंतर्गत शहर की गूलर रोड, रामघाट रोड, खैर रोड, रेलवे रोड, आईटीआई रोड सड़को के निर्माण कार्यो को जल्द से जल्द पूर्ण कराये जाने के लिये प्रयासरत नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सीएम ग्रिड योजना फेज 1 पैकेज 2 के अंतर्गत ख़ैर रोड, गूलर रोड व रेलवे रोड पर निर्धारित सड़क निर्माण के लक्ष्य के अनुसार सड़क का निर्माण नही करने पर कार्यदायी एजेंसी मैसर्स पी.पी.एस. बिल्डर्स पर 15 लाख का तो वही फेज 2 के अन्तर्गत कृषि फार्म हाउस चुंगी से केला नगर चौराहे होते हुए ख्वाजा गार्डन दोदपुर तक सड़क निर्माण में माइनर क्रैकर्स डेवलप(दरारे) होने पर कार्यदही एजेंसी ए.बी.इंफ्राजोंन प्राइवेट लिमिटेड पर 3.00 लाख का जुर्माना लगाया है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा शहर में संचालित सीएम ग्रिड सड़क निर्माण के विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण व समीक्षा की जा रही है। सीएम ग्रिड योजना (फेजदृ01, पैकेजदृ02) के अंतर्गत स्वीकृत 04 सड़कों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा में गंभीर अनियमितताएँ पाए जाने पर कार्यदायी संस्था से० पी०एस० बिल्डर्स बुलन्दशहर को नोटिस जारी करते हुए 15 लाख का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस एवं प्रशासन के सहयोग से डायवर्जन व्यवस्था कराई गई ताकि निर्माण कार्य तेज़ी से हो सके लेकिन फर्म द्वारा पर्याप्त संसाधन एवं श्रमिक नहीं लगाए गए। नोटिस में फर्म को निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन निर्धारित प्रगति सुनिश्चित करें, अन्यथा प्रतिदिन 5 लाख तक का अर्थदंड लगाया जाएगा। वर्तमान में 15 लाख का अर्थदंड भी अधिरोपित किया गया है। नगर आयुक्त ने बताया कि सीएम ग्रिड फेज़ 2 के अंतर्गत स्वीकृत दोदपुर रोड के वाइट टॉपिंग कार्य में कमियाँ पाए जाने पर संबंधित कार्यदायी संस्था ए.बी.इंफ्राजोंन प्राइवेट लिमिटेड, अलीगढ़ के विरुद्ध 3 लाख जुर्माने की कार्रवाई की गई है। इस सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सड़क निर्माण में म्Ûबमे ॅंजमत ब्वदजमदज के कारण दो स्थानों पर लगभग 3 मीटर चौड़ाई में माइक्रो क्रैक्स विकसित हो गए हैं, जो निर्माण गुणवत्ता में कमी को दर्शाते हैं।









