Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • मध्यप्रदेश
  • छत्‍तीसगढ
  • राजस्‍थान
  • बिहार-झारखण्‍ड
  • खेल
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • ट्रेंडिंग
  • अन्य
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • नारी विशेष
    • वायरल विडियो
    • संपादकीय
    • वेब स्टोरी
    • अन्‍य राज्‍य
Search
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
  • Privacy Policy
  • Term and Conditions
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Pradesh Live
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • मध्यप्रदेश
  • छत्‍तीसगढ
  • राजस्‍थान
  • बिहार-झारखण्‍ड
  • खेल
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • ट्रेंडिंग
  • अन्य
    • लाइफस्टाइल
    • राजनीति
    • नारी विशेष
    • वायरल विडियो
    • संपादकीय
    • वेब स्टोरी
    • अन्‍य राज्‍य
Home राज्‍य राजस्‍थान अजमेर: दरगाह परिसर से ऐतिहासिक चिन्ह मिटाने का आरोप, महाराणा प्रताप सेना...
  • राजस्‍थान
  • राज्‍य

अजमेर: दरगाह परिसर से ऐतिहासिक चिन्ह मिटाने का आरोप, महाराणा प्रताप सेना ने ज्ञापन सौंपा

By
News Desk
-
February 9, 2026
0
28
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    अजमेर|विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में हिंदू शिव मंदिर से जुड़े ऐतिहासिक साक्ष्यों की जांच कराने की मांग को लेकर महाराणा प्रताप सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार की ओर से उनके वरिष्ठ अधिवक्ता एपी सिंह ने सोमवार को अजमेर जिला कलेक्टर लोकबंधु एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्थल पर किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ और बदलाव पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ए.पी. सिंह ने बताया कि महाराणा प्रताप सेना द्वारा अजमेर जिला न्यायालय में याचिका दायर की गई है। उसी याचिका के संदर्भ में प्रशासन को अवगत कराया गया है ताकि पुरातत्व विभाग द्वारा निष्पक्ष और वैज्ञानिक तरीके से जांच कराई जा सके। उन्होंने कहा कि न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद दरगाह कमेटी से जुड़े कुछ लोग कथित तौर पर ऐतिहासिक चिन्हों को मिटाने का प्रयास कर रहे हैं।ए.पी. सिंह ने आरोप लगाया कि शिवलिंग, सप्तपदी संरचना, ओम चिन्ह, कमल पुष्प और नंदी से जुड़े निशानों को हटाने के लिए पेंटिंग, ग्राइंडिंग और खुदाई जैसे कार्य किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि इससे न केवल ऐतिहासिक साक्ष्य नष्ट हो रहे हैं, बल्कि भविष्य में सत्य की जांच करना भी कठिन हो जाएगा। उन्होंने इसे ऐतिहासिक संरक्षण के नियमों का उल्लंघन बताते हुए गंभीर चिंता व्यक्त की।उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि जब तक न्यायालय में लंबित याचिका का निर्णय नहीं हो जाता, तब तक स्थल की वर्तमान स्थिति यथावत रखी जाए। साथ ही पुरातत्व विभाग को मौके पर भेजकर पूरे परिसर का सर्वे कराया जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को रोका जा सके।जिला कलेक्टर लोकबंधु ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासन की ओर से कहा गया कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी पक्ष को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।महाराणा प्रताप सेवा की ओर से यह भी मांग की गई है कि जांच पूरी होने तक किसी भी प्रकार का निर्माण, रंगाई-पुताई या संरचनात्मक परिवर्तन न किया जाए। संगठन का कहना है कि यह मामला केवल धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि ऐतिहासिक सत्य और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण से जुड़ा हुआ है।

    • TAGS
    • Maharana Pratap Sena submitted a memorandum
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleIndia vs Namibia T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया से होगा टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला, जाने कब और कहां
      Next articleश्योपुर में बीजेपी नेता के घर से चोरी हुआ AC, कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने जताई खुशी, बोले- चोर को ढूंढकर इनाम दूंगा…
      News Desk
      News Desk
      https://pradeshlive.com

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      16 लाख छात्रों का इंतजार खत्म: 15 अप्रैल से पहले आएगा MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

      आधी रात खुला विधानसभा सचिवालय: जीतू पटवारी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

      विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार

      EDITOR PICKS

      16 लाख छात्रों का इंतजार खत्म: 15 अप्रैल से पहले आएगा...

      April 3, 2026

      इंडोनेशिया के मोलुक्का सागर में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी...

      April 3, 2026

      आधी रात खुला विधानसभा सचिवालय: जीतू पटवारी ने भाजपा पर लगाए...

      April 3, 2026

      POPULAR POSTS

      Carrot : बच्चों और बड़ों सबको खिलाएं गाजर का पराठा..

      December 30, 2022

      पोर्न फिल्में देखने वाले टॉप 10 देश, सबसे ऊपर पाकिस्तान…

      November 22, 2022

      शुभ या अशुभ?: पूजा करते समय हाथ जलना, दीपक बुझना, मंदिर...

      September 8, 2023

      POPULAR CATEGORY

      • राज्‍य20433
      • मध्यप्रदेश11355
      • देश5464
      • छत्‍तीसगढ5276
      • बिज़नेस3481
      • धर्म3232
      • मनोरंजन3163
      • राजनीति2942
      • खेल2797
      ABOUT US
      FOLLOW US
      Facebook Twitter Youtube
      ©
      Join Whatsapp Group
      Join Our Whatsapp Group