Sunday, February 23, 2025
Homeराज्‍यअन्‍य राज्‍यचार महीने बाद दिल्ली को मिली सबसे साफ हवा, अगले हफ्ते बारिश...

चार महीने बाद दिल्ली को मिली सबसे साफ हवा, अगले हफ्ते बारिश की संभावना

दिल्ली में शुक्रवार सुबह मध्यम गति से ठंडी हवा चलने के कारण पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इस वजह से सुबह के वक्त गुनगुनी ठंड महसूस की गई।

वहीं दिन में तेज धूप निकलने से पिछले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इस वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले सप्ताह बुधवार देर शाम या रात को और बृहस्पतिवार को हल्की वर्षा व बूंदाबांदी हो सकती है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

पालम व लोधी रोड में न्यूनतम तापमान सबसे कम क्रमश: 9.5 डिग्री सेल्सियस और 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शनिवार से लेकर अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद रविवार से मंगलवार के बीच अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। इसके बाद बुधवार को हल्की वर्षा हो सकती है।

दिल्ली में चार माह में रही सबसे साफ हवा
दिल्ली में शुक्रवार को हवा पिछले चार माह में सबसे साफ रही। फिर भी हवा की गुणवत्ता मध्य श्रेणी में रही।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शनिवार को भी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रह सकती है। इसके बाद स्थानीय कारणों से प्रदूषण का स्तर थोड़ा बढ़ सकता है। इस वजह से रविवार व सोमवार को हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच सकती है।

सीपीसीबी के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स (Delhi AQI) 131 रहा जो मध्यम श्रेणी में है। इससे पहले सबसे कम एयर इंडेक्स पिछले वर्ष 10 अक्टूबर को 132 था। इसके बाद शुक्रवार को सबसे कम एयर इंडेक्स दर्ज किया गया। एक दिन पहले शुक्रवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 134 था।

सीपीवीबी के अनुसार फरीदाबाद का एयर इंडेकस 110, गुरुग्राम का 191 व नोएडा का एयर इंडेक्स 111 रहा। इस वजह से एनसीआर के इन शहरों में भी हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। वहीं गाजियाबाद का एयर इंडेक्स 82 व ग्रेटर नोएडा का एयर इंडेक्स 89 रहा। इस वजह से इन दोनों शहरों में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group