Sunday, February 23, 2025
Homeराज्‍यअन्‍य राज्‍यसर्द हवाओं के बावजूद तापमान बढ़ने के संकेत, दिल्ली-NCR में गर्मी होगी...

सर्द हवाओं के बावजूद तापमान बढ़ने के संकेत, दिल्ली-NCR में गर्मी होगी शुरू

दिल्ली-एनसीआर में आज यानी शुक्रवार सुबह तेज हवाएं चलने से थोड़ा ठंड का अहसास हुआ। हालांकि, पिछले कई दिनों से दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का भी अहसास हो रहा है। आज सुबह भी मौसम साफ रहा और जल्द ही सूरज निकल आया। 

हवा में नमी का स्तर 75 से 33 प्रतिशत रहा
मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच-छह दिन में ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा। बृहस्पतिवार को भी तेज सर्द हवाएं चलती रहीं। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 75 से 33 प्रतिशत रहा। 

35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं 
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार सुबह स्मॉग और धुंध रहने की संभावना है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 

बृहस्पतिवार को मिली इस साल की सबसे साफ हवा 
तेज हवाओं के असर से दिल्ली का प्रदूषण भी फिलहाल साफ हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का एक्यूआई 134 दर्ज किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। इस साल यानी 2025 में इतना कम एक्यूआइ पहली बार गया है। एक दिन पहले बुधवार को यह 212 रहा था। तेज हवाओं के चलते 24 घंटे के दौरान इसमें 78 अंकों की कमी दर्ज की गई है। 

एनसीआर के शहरों में भी वायु गुणवत्ता संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। हाल फिलहाल इसमें अधिक वृद्धि होने की संभावना नहीं है। तेज हवाओं के असर के कारण अभी प्रदूषण कम ही रहेगा।
 

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group