Sunday, September 8, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेश622 करोड़ से बनेंगे 14 रेलवे ओवर ब्रिज

622 करोड़ से बनेंगे 14 रेलवे ओवर ब्रिज

भोपाल। चुनावी वर्ष में निर्माण कार्यों को लगातार स्वीकृति मिलती जा रही है। 1200 करोड़ रुपए से होने वाले 32 निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत कार्यों में 622 करोड़ से 14 रेलवे ओवर ब्रिज बनेंगे। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि प्रदेश में सुदृढ़ अधो-संरचना विकसित करने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। 622 करोड़ 30 लाख के 14 रेलवे ओवर ब्रिज, 103 करोड़ 41 लाख के 3 पुल तथा 474 करोड़ 2 लाख से 15 सड़क मार्ग को मंजूरी दी गई है। मंत्री भार्गव ने कहा सतना जिले में तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए मां शारदा देवी रोप-वे गेट से घंटाघर तक 4 किमी सड़क मार्ग के लिए 25 करोड़ की विशेष स्वीकृति भी प्रदान की गई है।

भीम बैटका में बनेगा आरओबी

प्रमुख सचिव लोक निर्माण सुखवीर सिंह ने बताया कि केन्द सरकार के 50 प्रतिशत सहयोग से 14 रेलवे ओवर ब्रिज को प्रशासकीय अनुमोदन प्रदान किया गया है। इनमें रायसेन जिले में भीम बैटका के समीप भोपाल-इटारसी सेक्शन पर 40 करोड़ 89 लाख, नरसिंहपुर जिले में इटारसी जबलपुर सेक्शन पर 58 करोड़ 51 लाख, शाजापुर जिले में मक्सी से देवास मार्ग पर मक्सी शहर ओल्ड एबी रोड एनएच उज्जैन-भोपाल रेल सेक्शन पर 29 करोड़ 51 लाख, रतलाम जिले में मोरवनी मार्ग रतलाम गोधरा रेल खण्ड पर 23 करोड़ 52 लाख, इंदौर जिले में लसुडिया मोरी मार्ग पर 31 करोड़ 53 लाख, नीमच जिले में रतलाम चंदेरिया सेक्शन पर 62 करोड़ 72 लाख, हरदा जिले में टिमरनी के पोखरनी करताना मार्ग पर 57 करोड़ 24 लाख के कार्यों को मंजूरी दी गई है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group