Sunday, September 8, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशप्रदेश में 673 निरीक्षकों के तबादले, भोपाल के 44 बदले

प्रदेश में 673 निरीक्षकों के तबादले, भोपाल के 44 बदले

भोपाल। प्रदेश में इस वर्ष के अंत में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। चुनावी कार्य के कारण एक जिले में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को प्रदेश के 673 निरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। 673 में भोपाल जिले के 44 निरीक्षक शामिल हैं। भोपाल जिले से एक साथ 44 निरीक्षकों के तबादले होने से राजधानी के 70 प्रतिशत थाने रिक्त हो गए हैं। हालांकि दूसरे जिलों से बड़ी संख्या में निरीक्षक भोपाल भेजे गए हैं।

कई निरीक्षकों को पुलिस मुख्यालय और पीटीएस में भी पदस्थ किया है। भोपाल में वर्षों तक कार्य करने वाले निरीक्षकों को अलग-अलग जिलों में भेजा गया है। वहीं कई उप निरीक्षक से कार्यवाहक निरीक्षक और निरीक्षक बनने वाले पुलिस अधिकारियों को भोपाल भेजा गया है। स्थानांतरित हुए निरीक्षकों में कई अनुभवी अधिकारी है, जिन ने गंभीर मामलों में अपनी सूझबूझ से प्रकरणों को सुलझाया है और कई सीएसपी बनने की कतार में हैं।

3 साल की नीति के आधार पर हुए है तबादले

प्रदेश के 673 निरीक्षक बदले गए है, इनमें कई कार्यवाहक निरीक्षक भी है। भोपाल शहर के 44 वरिष्ठ निरीक्षक बदले गए। इन में कुछ को पास के जिलों का प्रभार दिया गया। ये तबादले 3 साल की नीति के आधार पर तबादले हुए है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है प्रशासन द्वारा तय व्यवस्था के निमित्त स्थानांतरण हुए।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group