Sunday, September 8, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशCM का बड़ा फैसला, मैहर को 55वां जिला बनाने का किया एलान

CM का बड़ा फैसला, मैहर को 55वां जिला बनाने का किया एलान

MP News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा एलान किया है। CM भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को संबोधित करते हुए मैहर को जिला बनाने की घोषणा की है। उन्होंने यह कहा कि आज से कार्यवाही शुरू कर रहे हैं। लंबे समय से मैहर को जिला बनाने की मांग की जा रही थी। वहीं सतना से विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इसको लेकर चिट्ठी भी लिखी थी। इस चिट्ठी में विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएम शिवराज से जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैहर को जिला बनाने का अनुरोध किया था।

इस घोषणा के बाद मैहर प्रदेश का 55वां जिला होगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा में पांढुर्णा, शिवपुरी में पिछोर और उज्जैन में नागदा को जिला बनाने की घोषणा की थी। इसके अलावा रीवा से मऊगंज को अलग करते हुए जिला बनाया गया था। हालांकि, मैहर को जिला बनाने की घोषणा पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी तीन बार चुनावी मंचों से इसे जिला बनाने की घोषणा हो चुकी है।

मैहर में माता शारदा का विश्व प्रसिद्ध धाम

मैहर भी भू भाग के लिहाज से बड़ा क्षेत्र है। यही नहीं यहां माता शारदा का विश्व प्रसिद्ध धाम भी मौजूद है। साथ ही साथ यहां पर तीन सीमेंट की कंपनियां भी हैं। यहा के निवासियों का कहना था कि मैहर जिला बनाने के क्राइटएरिया को हर तरह से पूरा करता है।वहीं आज मुख्यमंत्री के इसे जिला बनाने की कार्रवाई के एलान के बाद यहां के लोगों में खुशी का माहौल है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group