Monday, March 10, 2025
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशविधानसभा चुनाव: कमलनाथ के बंगले पर जुटीं 6 हजार महिलाएं, दक्षिण पश्चिम...

विधानसभा चुनाव: कमलनाथ के बंगले पर जुटीं 6 हजार महिलाएं, दक्षिण पश्चिम विधानसभा टिकट दिए जाने की मांग की

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट के लिए जोर आजमाइश जारी है। कांग्रेस हो या भाजपा दोनों ही दलों को इस बार के चुनाव में महिलाओं से खासी उम्मीद है। चुनाव में जीत हो या टिकट दोनों के लिए पार्टी व नेता महिलाओं पर निर्भर नजर आ रहे हैं। ऐसी ही हजारों महिला समर्थक आज रविवार सुबह पीसीसी चीफ कमलनाथ के बंगले पर पहुंचीं। ये सभी भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से संजीव सक्सेना उर्फ़ बॉस को टिकट दिए जाने की मांग कर रहीं थीं। इन महिलाओं का नेतृत्व कर रहीं भोपाल चैप्टर की अध्यक्ष श्रेया अग्निहोत्री ने बताया कि हम सभी 6 हजार से अधिक महिलाओं ने कमलनाथ से मुलाकात की।

इन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से भेंट कर उन्हें अपना प्रार्थना पत्र सौंपा। इसके साथ ही इन्होंने संजीव सक्सेना के समर्थन में सांकेतिक पैदल मार्च भी निकाला। इन महिलाओं का नेतृत्व कर रहीं भोपाल चैप्टर की अध्यक्ष श्रेया अग्निहोत्री ने बताया कि हम सभी 6 हजार से अधिक महिलाओं ने कमलनाथ से मुलकात कर सक्सेना को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की ओर से दक्षिण पश्चिम विधानसभा टिकट दिए जाने की मांग रखी है।

ये विधानसभा का गणित

विधानसभा चुनाव 2018 के लिए भी भोपाल की दक्षिण पश्चिम सीट से संजीव सक्सेना ने कांग्रेस की तरफ से टिकट का दावा ठोका था, लेकिन उन्हें टिकट न देकर 2023 के लिए आश्वासन दिया गया था। उनके स्थान पर पीसी शर्मा को मौका मिला। पीसी शर्मा ने यहां से जीत हासिल कर इस सीट को कांग्रेस की झोली में डाल दिया। अब इस बार विधानसभा चुनाव 2023 में संजीव सक्सेना ने एक बार फिर टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। दूसरी तरफ सिटिंग विधायक पीसी शर्मा भी मैदान में हैं और पूरी तरह से अपने टिकट के लिए कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं।

भोपाल में विधानसभा सीटों पर कांग्रेस में टिकट का एलान होने से पहले सभी दावेदार अपना-अपना दम दिखा रहे हैं। ऐसी ही एक सीट दक्षिण पश्चिम पर टिकट की मांग को लेकर महिला समर्थकों ने मोर्चा संभाला।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group