कांग्रेस में हुआ बड़ा फेरबदल, 11 राज्यों में प्रभारी बदले, एमपी की कमान हरीश चौधरी को

0
55

भोपाल: लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को कांग्रेस ने बड़ा फेरबदल किया। 11 राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। करीब छह पदाधिकारियों को पदमुक्त भी किया गया है। मध्य प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह की जगह हरीश चौधरी को कमान सौंपी गई है। चौधरी राजस्थान के वरिष्ठ नेता और विधायक हैं। जितेंद्र सिंह राजस्थान से थे।

प्रदर्शन निराशाजनक

जितेंद्र सिंह के प्रभारी कार्यकाल में प्रदेश कांग्रेस का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो गया। इससे पहले कांग्रेस के पास 29 में से एक सीट थी। गुटबाजी और नेताओं की नाराजगी के चलते हाईकमान ने सिंह से सांसद की जिम्मेदारी वापस ले ली। हालांकि, सिंह के पास अभी भी असम का प्रभार है।

WhatsApp Image 2025 02 14 at 22 46 20 250b166b

प्रदेश प्रभारी

बिहार कृष्णा अलावरु
हरियाणा बीके हरिप्रसाद
तेलंगाना मीनाक्षी नटराजन
हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ रजनी पाटिल
झारखंड के. राजू
ओडिशा अजय कुमार लल्लू
तमिलनाडु गिरीश
त्रिपुरा, मणिपुर, सिक्किम और नागालैंड सप्तगिरि शंकर

प्रभारी पद से मुक्त

राजीव शुक्ला, मोहन प्रकाश, देवेन्द्र यादव, अजय कुमार, दीपक बाबरिया और भरत सिंह सोलंकी।