Sunday, February 23, 2025
Homeराज्‍यमध्यप्रदेश13 जिलों में बारिश के आसार, 26 से 28 के बीच बदल...

13 जिलों में बारिश के आसार, 26 से 28 के बीच बदल सकता है मौसम

भोपाल: मध्य प्रदेश के साथ ही भोपाल में इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तरी ठंडी हवा के कारण न्यूनतम तापमान में साढ़े तीन डिग्री की गिरावट आई है, जिससे रात में ठंड का अहसास बढ़ गया है। आज गणतंत्र दिवस के मौके पर मौसम का मिजाज भी बदला-बदला रहेगा। सुबह ठंड के साथ हल्का कोहरा भी रह सकता है। दो साल पहले 2023 में 25 और 26 जनवरी को शहर में बौछारें पड़ी थीं। इसी तरह 2017 और 2015 में भी बूंदाबांदी और बौछारों की स्थिति बनी थी। इसी तरह शहर में चार बार कोहरा छाया रहा। पिछले दस सालों में गणतंत्र दिवस पर न्यूनतम तापमान चार बार 10 डिग्री से नीचे रहा है, जबकि 2022 में सबसे कम तापमान 5.9 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञों ने रविवार को शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई है, साथ ही तापमान भी ऐसा ही रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रह सकता है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट

उत्तरी हवाओं के कारण शहर के न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट आई। शहर का अधिकतम तापमान 24.7 और न्यूनतम 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में जहां 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, वहीं न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने बताया कि फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दो दिन तक तापमान ऐसा ही रहेगा। आने वाले दो दिनों में सुबह कोहरा और ठंड रहेगी, दिन में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम अचानक बदल सकता है। 13 जिलों में बारिश भी हो सकती है।

जानिए कैसा रहा तापमान

शनिवार को पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 8.4, ग्वालियर में 7.2, रायसेन में 9.7, भोपाल में 9.6, गुना में 8.5, राजगढ़ में 6.6, रतलाम में 9.8, दमोह में 9.8, जबलपुर में 10.2, नौगांव में 9.8, रीवा में 9.6, सतना में 9, उमरिया में 8.9, टीकमगढ़ में 8.5, उज्जैन में 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल में अधिकतम तापमान 24.7, ग्वालियर में 26.01, इंदौर में 27, उज्जैन में 26.5, जबलपुर में 24.3, बालाघाट में 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को प्रदेश के किसी भी जिले में घना कोहरा नहीं रहा। अधिकांश जिलों में दृश्यता साफ रही।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group