भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में नीम, कचनार और अशोक के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ भोपाल की प्रतिकूल फाउंडेशन की नीति प्रशांत खरे ने कचनार और सीधी की सामाजिक कार्यकर्ता पूनम सोनी ने अपने जन्म-दिवस पर नीम का पौधा लगाया। फाउंडेशन के आदर्श वर्मा, जीवन लाल शर्मा और सानिध्य जैन ने भी पौध-रोपण किया। जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने और युवाओं को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन के लिए फाउंडेशन गतिविधियाँ संचालित करती है। सीधी से आए अमित सोनी, युवराज सोनी, आदित्य राज सोनी और पवन सोनी भी पौध-रोपण में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री चौहान ने नीम, कचनार और अशोक के पौधे लगाये
RELATED ARTICLES
Contact Us
Owner Name: