Sunday, September 8, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नए कलेवर वाला मध्य प्रदेश गान किया...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नए कलेवर वाला मध्य प्रदेश गान किया जारी

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को नए कलेवर वाला ‘मध्य प्रदेश गान’ जारी किया। यह गाना तकरीबन आठ मिनट का है, जिसके जरिए शिवराज सरकार की उपलब्धियों को गुणगान किया जा रहा है। इस गाने में मध्य प्रदेश का प्राकृतिक दृश्‍य ऐतिहासिक महत्व की चीजें सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना भांजियों के लिए मामा के जरिए किए जा रहे कार्यों को दिखाया गया है। मध्य प्रदेश गान में प्रदेश के हर हिस्से का इतिहास संस्कृति भाषा-बोलियों के माधुर्य का सामंजस्य है।

‘मैं मध्य प्रदेश हूं…’

मध्य प्रदेश गान सुख का दाता, सब का साथी… को शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर करते हुए लिखा कि मैं मध्य प्रदेश हूं… मैं देश के दिल में और पूरा देश मेरे दिल में!

इस गाने में मध्य प्रदेश का प्राकृतिक दृश्‍य, ऐतिहासिक महत्व की चीजें, सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना, भांजियों के लिए मामा ( शिवराज सिंह चौहान) के जरिए किए जा रहे कार्यों को दिखाया गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश गान अधिकतर सरकारी आयोजनों में गाया जाता है। इस गाने को अलग-अलग संगीत के साथ पिरोया गया है।

‘मध्य प्रदेश गान’ में प्रदेश के हर हिस्से का इतिहास, संस्कृति, भाषा-बोलियों के माधुर्य का सामंजस्य है। वीडियो में प्रदेश के हर हिस्से के प्राकृतिक सौंदर्य की झलकियां, बुंदेली, मालवी, निमाड़ी एवं हर हिस्से के लोकसंगीत के साथ ही युवाओं को पसंद आने वाली रैप विधा का भी फ्यूजन किया गया है। साथ ही गाने को नर्मदा और क्षिप्रा नदी के तटों पर फिल्माया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज द्वारा जारी किए गए इस वीडियो की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है और इसे खासा पसंद भी किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group