Sunday, September 8, 2024
Homeराज्‍यमध्यप्रदेशसंगठन की मजबूती के लिए फंड जुटाएगी कांग्रेस

संगठन की मजबूती के लिए फंड जुटाएगी कांग्रेस

भोपाल । मध्य प्रदेश में कांग्रेस को विधानसभा और लोकसभा में मिली हार के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी लगातार हार के कारणों को तलाशने के लिए बैठकें कर रही हैं। साथ ही आगामी चुनावों को लेकर संगठन की मजबूती पर जोर दे रही है। इसी के साथ अब पार्टी के लिए फंड जुटाना शुरू कर दिया गाय है। इसके लिए कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्ष, जिला अध्यक्षों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 100-100 रुपए जमा कराने के निर्देश दिए है। इसके अलवा कांग्रेस ने अपने क्षेत्रों में लोगों से मेलजोल बढ़ाने और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठके करने का निर्देश दिया है।
संभागीय बैठकों में पार्टी ने अपने ब्लॉक अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों को फंड जुटाने के निर्देश दिए हैं। पार्टी फंड में 100-100 रुपए कार्यकर्ताओं से जमा कराने को कहा है। ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं से 100 रुपए कलेक्शन करने की बात कही गई है।पार्टी ने कहा कि संगठन मजबूत करने अपने अपने क्षेत्र में कार्यक्रम करें। कांग्रेस के कार्यक्रमों में आम लोगों की भागीदारी होनी चाहिए। लोगों से मेल जोल बढ़ाने और घर घर तक पहुंचने के भी निर्देश दिए गए है। वहीं जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी को लेकर भी चर्चा हुई है। अब कार्यकारिणी छोटी रखने की जानकारी दी गई है। कांग्रेस का फोकस अब बड़ी नहीं बल्कि छोटी और काम करने वाले लोगों को जगह देने पर रहेगा।

ब्लाक स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

jeetupatwari
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में  होशंगाबाद संभाग के जिला अध्यक्षों, जिलाप्रभारियों-सहप्रभारियों, ब्लाक अध्यक्षों एवं उपब्लाक अध्यक्षों के साथ संयुक्त बैठक की, तत्पश्चात संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श करने के लिए जिलेवार बैठकें ली। पटवारी ने होशंगाबाद संभाग के जिला अध्यक्षों से रायशुमारी करते हुये पूछा कि संगठन स्तर पर पार्टी में और अधिक मजबूती लाने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोडऩे के लिए क्या प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तरह भाजपा सरकार का दमनकारी रवैया सामने आ रहा है, उससे प्रदेश का हर वर्ग निराश है। युवाओं, महिला, दलितों, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बेलगाम हो रहे हैं। महिलाओं, बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है।

विपक्ष की भूमिका को पूरी ताकत और प्रभावी तरीके से निभाएं

jeetu1
पटवारी ने कहा कि विगत लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हमें जीत नहीं मिली इससे हम सभी को हताशा हैं, लेकिन फिर भी हमें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। हम विपक्ष की भूमिका को पूरी ताकत और प्रभावी तरीके से निभायेंगे। भाजपा सरकार अंग्रेजों जैसा व्यवहार प्रदेश के हर वर्ग की जनता के साथ कर रही है, 20 साल से सत्ता में होने के कारण भाजपा के हौसलें बुलंद हैं, आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही है। बढ़ते अत्याचार, दुराचार, का विरोध करने, सरकार के इस तरह के रवैये का जिला, ब्लाक स्तर पर सडक़ों पर उतरकर कांग्रेस जिला एवं ब्लाक स्तर पर पुरजोर विरोध करें।

RELATED ARTICLES

Contact Us

Owner Name:

Deepak Birla

Mobile No: 9200444449
Email Id: pradeshlive@gmail.com
Address: Flat No.611, Gharonda Hights, Gopal Nagar, Khajuri Road Bhopal

Most Popular

Recent Comments

Join Whatsapp Group
Join Our Whatsapp Group